Move to Jagran APP

कांग्रेस सेवादल ने उपचुनाव में प्रचार के लिए टोलियां बनाई

कांग्रेस सेवादल ने विधानसभा उपचुनाव में टोलियां बनाकर घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की गलत नितियों के कारण आर्थिक मंदी और प्रदेश की जयराम सरकार की विफलताओं को पहुंचाने की योजना तैयार की है। इस योजना को लागू करने के लिए टोलियों का गठन कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 05:01 PM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 05:01 PM (IST)
कांग्रेस सेवादल ने उपचुनाव में
प्रचार के लिए टोलियां बनाई
कांग्रेस सेवादल ने उपचुनाव में प्रचार के लिए टोलियां बनाई

राज्य ब्यूरो, शिमला : कांग्रेस सेवादल ने विधानसभा उपचुनाव में टोलियां बनाकर आर्थिक मंदी और प्रदेश सरकार की विफलताओं को घर-घर जाकर लोगों को बताने की योजना बनाई है। इसके लिए टोलियों का गठन कर दिया गया है।

loksabha election banner

कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। महंगाई के कारण आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं। कर्ज लेकर मंत्रियों के लिए गाड़ियां खरीदी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में कर्मचारियों की कमी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। कांग्रेस सेवादल धर्मशाला व पच्छाद में भाजपा की विफलताओं की पोल खोलेगा।

कंवर प्रताप बने संयोजक

कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र मे संगठन के पदाधिकारियों को टोलियों में प्रचार की जिम्मेदारी सौंप दी है। प्रदेश महासचिव कंवर प्रताप को पच्छाद के लिए संयोजक तथा प्रदेश सचिव हरि मोहन शर्मा व पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष हरदेव सिंह राणा को सह संयोजक तैनात किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष सुशील ठाकुर, संतराम धीमान, सलाहकार परिषद के सदस्य विश्वानंद ठाकुर, कोषाध्यक्ष संजय ठाकुर, प्रदेश सचिव प्रताप ठाकुर, राजेंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा, सुरेंद्र वर्मा, सरदार भुपेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष (सिरमौर) संदीप बतरा, जिला अध्यक्ष (सोलन) रमेश ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, शिलाई ब्लॉक के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राणा, रेणुका ब्लॉक अध्यक्ष सतीश्वर शर्मा, चौपाल ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव कलसाईक, जुब्बल कोटखाई ब्लॉक अध्यक्ष कौशल मुंगटा, अर्की ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश ठाकुर, जिला सिरमौर के पदाधिकार रणजीत फौजी, सरदार त्रिलोक नाथ सिंह, रमेश ठाकुर, सागर राठी व हरप्रीत कौर को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौपी गई है। इसके अलावा जिला कांग्रेस सेवादल सिरमौर और कांग्रेस सेवादल के सदस्य व पदाधिकारी भी कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.