Move to Jagran APP

प्रचार के अंतिम दिन जयराम ने खूब पसीना बहाया

दिल्ली में चुनाव प्रचार वीरवार को चुनाव प्रचार खत्म हो गया। मुख्यमंत्री जयराम दिल्ली से लौट आए हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Feb 2020 09:49 PM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2020 06:18 AM (IST)
प्रचार के अंतिम दिन जयराम ने खूब पसीना बहाया
प्रचार के अंतिम दिन जयराम ने खूब पसीना बहाया

जागरण संवाददाता, शिमला : दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार वीरवार को खत्म होते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लौट आए हैं। वह चंडीगढ़ में रुक गए। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिदल नाहन पहुंच चुके हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री ने दिल्ली के कई हलकों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। सरकार के पास राष्ट्रीय राजधानी के समग्र विकास के लिए कोई योजना नहीं है। उन्होंने नई दिल्ली में मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र के रोशनारा क्लब, शक्ति नगर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा की।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी वर्गो, विशेषकर गरीबों और पिछड़ों के कल्याण के लिए कृतसंकल्प है। दिल्ली को मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व वाली सरकार चाहिए, जो केवल भाजपा ही दे सकती है। उन्होंने त्रिनगर और शकुर बस्ती विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी तिलक राम गुप्ता और डॉ. सुरेश चंद्र वत्स के समर्थन में रोड शो भी किया। इसके बाद आनंद पर्वत हलके के तहत पटेल नगर में पार्टी प्रत्याशी परवेश रतन के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.