नियमित हुए आठ प्रयोगशाला सहायक
स्वास्थ्य विभाग में आठ प्रयोगशाला सहायकों की नियमितीकरण के आदेश जारी हुए हैँं।
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 07:09 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 07:09 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, शिमला : स्वास्थ्य विभाग में आठ प्रयोगशाला सहायकों की नियमितीकरण के आदेश जारी हुए हैं। तीन वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने के बाद इन्हें नियमित करने के आदेश जारी किए गए। इनमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा से साभो देवी, सिद्धि पठानिया, आलम चंद व गुमान सिंह, सिविल अस्पताल गगरेट से रिंकन शर्मा, टीबी सेनेटोरियम धर्मपुर से संजीव कुमार और आइजीएमसी शिमला से अनिल शर्मा व अविनाश चोपड़ा शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें