Move to Jagran APP

कांग्रेस नेताओं के नाम से आठ फर्जी फेसबुक आइडी

कांग्रेस नेताओं पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणियां करने वालों का खुलासा फेसबुक कंपनी करेगी।

By Edited By: Published: Sat, 08 Jun 2019 10:29 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jun 2019 11:23 AM (IST)
कांग्रेस नेताओं के नाम से आठ फर्जी फेसबुक आइडी
कांग्रेस नेताओं के नाम से आठ फर्जी फेसबुक आइडी

शिमला, जेएनएन। कांग्रेस नेताओं पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणियां करने के मामले में पार्टी जल्द एफआइआर दर्ज करवाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल पर जिन फेसबुक आइडी से अभद्र टिप्पणी की गई थीं, उनमें से आठ आइडी फर्जी पाई गई हैं। ये आइडी कांग्रेस नेताओं व पदाधिकारियों के नाम से बनाई गई हैं। इनका कच्चा चिट्ठा खोलने के लिए फेसबुक से आठ आइडी का ब्योरा मांगा गया है।

loksabha election banner

कांग्रेस आइटी सेल से तथ्यों को जुटाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि कांग्रेस को शिकस्त देने के लिए फर्जी आइडी बनाना दूसरी पार्टियों की चाल भी हो सकती है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के राजनीतिक सचिव हरि कृष्ण हिमराल की अध्यक्षता में गठित जांच समिति की बैठक शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई। फर्जी आइडी की जांच पार्टी का आइटी सेल कर रहा है। पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को टैग कर पोस्ट को शेयर किया गया। मामले के खुलासे के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी तथ्यों को जुटाया जा रहा है। अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव अजगर अली को 31 मई को नोटिस जारी कर 15 दिनों में जवाब मांगा गया था। इसके अलावा अभद्र टिप्पणी जिस आइडी से की गई हैं, वे कांग्रेस के पूर्व कार्यकर्ता रिंकू जरियाल व जोगेंद्र शर्मा के नाम से भी हैं।

अब बेहतर कार्य करने वालों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है। वफादार कार्यकर्ताओं व सोशल मीडिया में पार्टी के प्रचार प्रसार में लगे कार्यकर्ताओं की भी पूरी जानकारी एकत्रित कर उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा जाएगा। कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभी जांच समीति की रिपोर्ट नहीं आई है। इस संबंध में साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज करवाया जा सकता है। रजनी पाटिल कल करेंगी लोकसभा चुनाव में हार पर मंथन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल लोकसभा चुनाव में हिमाचल में कांग्रेस की करारी हार के कारणों पर मंथन के लिए दो दिवसीय दौरे पर 10 जून को शिमला आएंगी।

उन्होंने चारों संसदीय क्षेत्रों से कांग्रेस प्रत्याशियों को सोमवार को शिमला बुलाया है। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सोमवार दोपहर तीन बजे होने वाली बैठक में रजनी पाटिल चुनाव के दौरान भीतरघात करने वालों की जानकारी जुटाएंगी। वह सोमवार को ही प्रदेश कांग्रेस के विधायकों के साथ अलग से बैठक करेंगी। इन बैठकों में पार्टी मंथन करेगी कि कांग्रेस के प्रत्याशियों की हार के क्या कारण रहे। किन कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए कार्य किया और कांग्रेस की हार के लिए आखिर कौन लोग जिम्मेदार थे। प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस अभी से तैयारी करनी चाहती है। रजनी पाटिल 11 जून को कार्यकर्ताओं से मिलेंगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.