जुब्बल में जलाया गया रावण का 45 फीट ऊंचा पुतला
संवाद सूत्र, जुब्बल : नवकला संगम छावनी वीर क्लब ने जुब्बल में दशहरा उत्सव मनाया। इसमें जुब्बल से मोह
संवाद सूत्र, जुब्बल : नवकला संगम छावनी वीर क्लब ने जुब्बल में दशहरा उत्सव मनाया। इसमें जुब्बल से मोहम्मद रफी के नाम से जाने जाते मोहन सिंह चौहान, दीपक चौहान, संतोष तोषी, कल्पना तोमर, सुमन सोनी, उमेश, राजपाल ने भाग लिया। दशहरा उत्सव में स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया। इस बार 45 फीट ऊंचा रावण का पुतला मुख्य अतिथि तहसीलदार ने जलाया। मुख्य अतिथि ने कहा कि दशहरा हिंदुओं का बहुत महत्वपूर्ण त्योहार है। इस पर्व का महत्व पारंपरिक व धार्मिक रूप से बहुत ज्यादा है। भारतीय लोग इसे बहुत उत्साह से मनाते हैं। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत को प्रदर्शित करता है और पाप पर पुण्य की जीत। धार्मिक लोग पूरे दिन व्रत रखते हैं तो कुछ देवी दुर्गा का आशीर्वाद और शक्ति पाने के लिए इसमें पूरे नौ दिन तक व्रत रखते हैं। दसवें दिन लोग रावण पर राम की जीत के उपलक्ष्य में दशहरा मनाते हैं।