दशहरा उत्सव में कुलदीप ने मचाई धमाल
कुनिहार दशहरा उत्सव की प्रथम सास्कृतिक संध्या को कुलदीप शर्मा ने चार
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 07:50 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 07:50 PM (IST)
संवाद सूत्र, कुनिहार : कुनिहार दशहरा उत्सव की प्रथम सास्कृतिक संध्या को कुलदीप शर्मा ने चार चाद लगाए। उन्होंने रोहडू जाना मेरी अमिए सहित अन्य गीत गाकर युवाओं को थिरकने पर विवश कर दिया। उससे पहले पंजाबी कलाकार गौरव कौंडल की प्रस्तुति भी सराहनीय रही। उन्होंने तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी व जट यमला पगला दीवाना सहित कई गीत गाए। इस अवसर पर दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष देविंदर तंवर, संयोजक हंसराज ठाकुर, प्रधान हाटकोट सुनीता ठाकुर ,उपप्रधान राजेश शर्मा ,बीडीसी सदस्य सीमा महंत, पंचायत सदस्य नवनीत शर्मा, बबिता जोशी, कौशल्या कंवर, प्रतिभा कंवर, जगदीश नेगी विकास ठाकुर, अरविंद जोशी ,अजय जोशी, राजेंद्र प्रसाद जोशी, एडवोकेट शिप्रा जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें