डॉ. अभिषेक को आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी संघ की कमान
प्रदेश आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी संघ शिमला इकाई के चुनाव सर्वसम्मति से हुए।
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी संघ शिमला इकाई के चुनाव सर्वसम्मति से हुए। इनमें डॉ. अभिषेक भारद्वाज को अध्यक्ष चुना गया। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी संघ शिमला इकाई के चुनाव पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा व वर्तमान कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. केके शर्मा, चुनाव समिति के अध्यक्ष डॉ. पवन जैरथ, सदस्य डॉ. आरती कौंडल व डॉ. संगीता सेठ की अध्यक्षता में हुए। इनमें डॉ. अभिषेक भारद्वाज को अध्यक्ष, डॉ. निरंजन शर्मा को सचिव, डॉ. नरेंद्र परमार को कोषाध्यक्ष, डॉ. अनुराग विजयवर्गीय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. विवेक शर्मा को सह सचिव, डॉ. जागृति छाबरा को संगठन सचिव, डॉ. रुचित पुन्न को प्रेस सचिव चुना गया। डॉ. सोमेश कटोच, डॉ. मुनीश सूद, डॉ. पंकज, डॉ. अनिल चंदेल को रामपुर, संधु, नेरवा, रोहड़ू का समन्वयक चुना गया। डॉ. केके शर्मा, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. रवि, डॉ. अश्विन, डॉ. योगेश्वर, डॉ. यशपाल, डॉ. नितिन, डॉ. राजेश, डॉ. यश को प्रदेश कार्यकारी सदस्य बनाया गया।