Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CM सूक्खू की प्रेस कांफ्रेंस में घुसा कु्त्ता, मंत्रियों के बीच पकड़ने को मची भगदड़, विक्रमादित्य पर मारा झपट्टा; फिर...

    Updated: Tue, 16 Apr 2024 10:21 PM (IST)

    आज हिमाचल (Himachal News) की राजधानी शिमला में कांग्रेस पार्टी और सीएम सुक्खू अपने मंत्रियों के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। इसी बीच एक कु्त्ता घुस आया। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने जैसे ही बोलना शुरू किया कि कुत्ते ने उनकी माइक को गिरा दिया। विक्रमादित्य सिंह जब पकड़ने लगे तो उन पर उसने तेजी से झपट्टा मारा। सीएम यह देख नाराज हुए।

    Hero Image
    Himachal News: प्रेस कांफ्रेंस के बीच आ गया कुत्ता, प्रतिभा बोलने लगी तो गिरा दिए माइक। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, शिमला। (Himachal Hindi News) कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) मंत्रियों के साथ प्रेस कांफ्रेंस करने के लिए पहुंचे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने जैसे ही बोलना शुरू किया तो वहां पर कुत्ता आ गया और उसने मंच के सामने लगे मीडिया चैनलों के माइक गिरा दिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विक्रमादित्य सिंह पर कुत्ते ने मारा झपट्टा

    काफी देर तक कुत्ता इधर-उधर भागता रहा। मुख्यमंत्री मंत्रियों के साथ कुत्ते को पकड़ने लगे लेकिन वह बीच में घुस गया। मंच पर उपस्थित लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) कुत्ते को पकड़ने लगे तो उसने उन पर भी झपट्टा मारा।

    बाद में कुत्ते को किया शौचालय में बंद

    इस दौरान कुछ देर के लिए प्रेस कॉफ्रेंस रोकनी पड़ी। कुत्ता काफी देर तक वहां पर इधर-उधर भागता रहा। विक्रमादित्य के करीबी भी वहां उपस्थित थे। वे कुत्ते को ले गए और शौचालय में बंद कर दिया।

    यह कुत्ता प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का

    इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस शुरू की गई। प्रेस कांफ्रेंस में व्यवधान होने पर मुख्यमंत्री नाराज हुए। यह कुत्ता प्रतिभा सिंह का है। जब विक्रमादित्य या प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) घर से निकलते हैं तो कुत्ता उनकी गाड़ी में घुस जाता है।

    यह भी पढ़ें: खुशखबरी! 'प्यारी बहना सुख सम्मान योजना' के तहत इस माह में सुक्खू सरकार महिलाओं को देगी तीन हजार रुपये

    यह भी पढ़ें: CM सुक्खू, प्रतिभा सिंह समेत विक्रमादित्य करेंगे मंडी में चुनाव प्रचार, कांग्रेस में विद्रोहियों की कराएंगे घर वापसी

    comedy show banner
    comedy show banner