विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सड़क किनारे चल रही बच्ची पर टूट पड़ा कुत्तों का झुंड, किन्नौर से सामने आया खौफनाक वीडियो; युवक ने दिखाई हिम्मत

By Samar NegiEdited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 10 Jun 2026 01:24 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jun 2026 02:00 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में एक पांच वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर ...और पढ़ें

HighLights

  1. रिकांगपिओ में पांच वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्तों का हमला।

  2. स्थानीय निवासी मोहर सिंह ने साहस से बच्ची की जान बचाई।

  3. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद, कुत्तों की संख्या बढ़ी।

समर नेगी, रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से एक बेहद सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे बाजार क्षेत्र से गुजर रही एक छोटी बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्तों ने बच्ची को घेरकर खींचना शुरू कर दिया। 

बच्ची की उम्र करीब पांच साल बताई जा रही है, जो अपनी धुन में सड़क किनारे चल रही थी। सड़क पर कुत्तों का झुंड शांति से बैठा हुआ था, इसी बीच साइड से एक कुत्ता आया और उस पर हमला कर दिया। इसके बाद कुत्तों का सारा झुंड बच्ची पर टूट पड़ा, लेकिन समय रहते एक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए बच्ची को बचा लिया। यह पूरा घटनाक्रम एक सीसीटीवी कैमरा में कैद हुआ है।

स्थानीय व्यक्ति ने दिखाया साहस

इसी दौरान स्थानीय निवासी मोहर सिंह (मोरू) ने साहस दिखाते हुए डंडा लेकर मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाकर बच्ची की जान बचाई। समय रहते हस्तक्षेप न होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

आवारा कुत्तों की संख्या में भारी बढ़ोतरी

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में किन्नौर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ी है। आए दिन बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं इनके हमलों का शिकार हो रहे हैं। सुबह और रात के समय लोगों का पैदल चलना भी चुनौती बन गया है।

न नसबंदी हो रही और न ही टीकाकरण

लोगों ने आरोप लगाया कि आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है, जिससे रेबीज जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए नसबंदी अभियान, टीकाकरण और डॉग कैचर टीमों की नियमित तैनाती सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें: कांगड़ा घाटी रेलवे ट्रैक पर फिर दौड़ेगा 74 साल पुराना भाप इंजन, पर्यटकों को करवाएगा सुनहरे सफर का एहसास