अब अज्ञात शवों की हो सकेगी पहचान
राज्य ब्यूरो शिमला अब अज्ञात शवों की भी पहचान हो सकेगी। इस संबंध में डीजीपी संजय कुंडू ने मुख्य
राज्य ब्यूरो, शिमला : अब अज्ञात शवों की भी पहचान हो सकेगी। इस संबंध में डीजीपी संजय कुंडू ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण को एक पत्र लिखा है। इसमें आग्रह किया गया है कि अज्ञात शवों की पहचान के लिए वहअपने डेटाबेस के प्रयोग की अनुमति दें। मृत्यु के पश्चात निजता का अधिकार तो समाप्त हो जाता है, परंतु अंतिम संस्कार तक मानव गरिमा का अधिकार बना रहता है, इसलिए प्राधिकरण के डेटाबेस से मृत व्यक्तियों के बायोमेट्रिकस मिलान करने की अनुमति दी जाए। इस से किसी जीवित व्यक्ति के निजता का अधिकार प्रभावित नहीं होगा। इससे मृत शवों की पहचान करके उन के परिवार को सौंपा जा सकेगा और यह भी सुनिश्चित किया जा सकेगा कि मृत व्यक्ति के धर्म के अनुसार उन का क्रिया कर्म किया जा सके। कुंडू ने आग्रह किया है कि इसके लिए एक प्रभावी प्रणाली तय करें। गौरतलब है कि प्रदेश में हर वर्ष लगभग 100 अज्ञात शव बरामद होते हैं। पुलिस महानिदेशक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने मंगलवार को शिमला में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मुलाकात की। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने मुख्यमंत्री को पुलिस डे फ्लैग लगाया। कुंडू ने शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी और उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह को भी पुलिस डे फ्लैग लगाया।