शिमला से ज्यादा ठंडा हुआ धर्मशाला
प्रदेश में शिमला से ज्यादा ठंडा धर्मशाला हो गया है। शिमला में न्यूनतम तापमान कम रहा है लेकिन अधिकतम तापमान धर्मशाला का 2.5 डिग्री कम रहा है।
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश की राजधानी शिमला से ज्यादा ठंड धर्मशाला में पड़ रही है। रविवार को शिमला में न्यूनतम तापमान कम रहा है, लेकिन अधिकतम तापमान धर्मशाला का 2.5 डिग्री कम रहा। हालांकि दिनभर धूप खिले रहने से प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह और शाम की ठंड और बढ़ेगी। इससे न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट आएगी।
विभाग के अनुसार 21 नवंबर से पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आए। इससे ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनेगी, जबकि मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इससे पहले मौसम साफ रहेगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। वहीं सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड रहेगी। रात को अधिक ठंड पड़ने से केलंग में तापमान -3.1 डिग्री तक दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने से शिमला में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। कल्पा में करीब पांच डिग्री तक अधिकतम तापमान बढ़ गया है। स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,9.5,20.9
सुंदरनगर,7.6,25.7
भुंतर,7.2,25.5
कल्पा,1.8,16.0
धर्मशाला,11.6,18.4
ऊना,11.5,27.2
नाहन,16.4,23.0
केलंग,-3.1,5.7
सोलन,8.8,25.0