विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में धर्मशाला के खनियारा होटल में चिट्टे की बड़ी खेप बरामद, दो पंजाबी युवक गिरफ्तार

Published: Tue, 27 Oct 2026 01:55 PM (IST)

धर्मशाला के खनियारा स्थित एक निजी होटल में पुलिस ने दबिश देकर दो पंजाबी युवकों को 10.36 ग्राम चिट्टे और एक लाख रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।

हिमाचल में धर्मशाला के खनियारा होटल में चिट्टे की बड़ी खेप बरामद (प्रतीकात्मक फोटो)

हिमाचल में धर्मशाला के खनियारा होटल में चिट्टे की बड़ी खेप बरामद (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. खनियारा होटल से दो पंजाबी युवक गिरफ्तार।

  2. 10.36 ग्राम चिट्टा और एक लाख नकदी बरामद।

  3. पुलिस नशे के स्रोत और नेटवर्क की जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। कांगड़ा पुलिस की सीआइए टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धर्मशाला के खनियारा स्थित एक निजी होटल में दबिश देकर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

होटल के एक कमरे में ठहरे दोनों व्यक्तियों के कब्जे से 10.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और एक लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने मादक पदार्थ और नकदी को कब्जे में लेकर दोनों आरोपितों के खिलाफ पुलिस थाना धर्मशाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, सीआइए टीम को देर रात गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने खनियारा के निजी होटल में छापेमारी की और कमरे में मौजूद दो संदिग्ध व्यक्तियों को काबू किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चिट्टा और नकदी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुनील कुमार निवासी गांव जलालाबाद, डाकघर फाजिल्का, पंजाब और मनजीत सिंह निवासी गांव मुंडी खरड़, डाकघर खरड़, पंजाब के रूप में हुई है।

नशे के स्रोत तक पहुंचने में जुटी पुलिस

पुलिस अब इस मामले में बरामद चिट्टे के स्रोत और आरोपितों के संभावित नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आरोपितों के पास नशीला पदार्थ कहां से पहुंचा और क्या इस मामले में अन्य लोग भी संलिप्त हैं। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

होटल प्रबंधन के सहयोग की सराहना

छापेमारी के दौरान होटल मालिक, संचालक और स्टाफ की ओर से पुलिस को दिए गए सहयोग की कांगड़ा पुलिस ने सराहना की है। पुलिस ने आम लोगों से भी नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने और नशा तस्करी से जुड़ी गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।

पुलिस के अनुसार, समाज के सामूहिक सहयोग से प्रदेश सरकार के नशा निवारण अभियान को और प्रभावी बनाया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने पुष्टि की है।