Move to Jagran APP

बादल छाने से तापमान में आई गिरावट

बादल छाने से वीरवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 08:17 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 05:12 AM (IST)
बादल छाने से तापमान में आई गिरावट
बादल छाने से तापमान में आई गिरावट

राज्य ब्यूरो, शिमला : बादल छाने से वीरवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में भी करीब दो डिग्री तक की गिरावट आई है। हालांकि अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से दो से तीन डिग्री तक अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

loksabha election banner

पहाड़ों के साथ मैदानों में भी सुबह और शाम की ठंड बढ़ गई है। वीरवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान केलंग में 3.2 डिग्री, जबकि कल्पा में 7.0 और शिमला में 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 35.2 डिग्री दर्ज किया गया।

-------

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,12.7,23.7

सुंदरनगर,13.7,30.1

भुंतर,13.3,31.3

कल्पा,7.0,23.6

धर्मशाला,16.4,26.4

ऊना,14.5,35.2

नाहन,20.1,30.0

केलंग,3.2,19.3

सोलन,13.5,29.5


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.