Move to Jagran APP

टिकरी न्योल पंचायत में महिला के लिए प्रधान पद आरक्षित करने की मांग

संवाद सूत्र नेरवा जिला शिमला की नेरवा तहसील के तहत पंचायत टिकरी न्योल में इस बार महिला के

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Dec 2020 05:13 AM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2020 05:13 AM (IST)
टिकरी न्योल पंचायत में महिला के लिए
प्रधान पद आरक्षित करने की मांग
टिकरी न्योल पंचायत में महिला के लिए प्रधान पद आरक्षित करने की मांग

संवाद सूत्र, नेरवा : जिला शिमला की नेरवा तहसील के तहत पंचायत टिकरी न्योल में इस बार महिला के लिए प्रधान पद आरक्षित करने की मांग उठी है। पंचायती राज के 58 साल के इतिहास में इस पंचायत को प्रधान पद के लिए आरक्षित ही नहीं किया गया है। पंचायत के 10 कार्यकाल में आठ बार सामान्य वर्ग एवं दो बार अनुसूचित जाति के प्रधान रह चुके हैं। इस पंचायत से अलग होकर बनी दो अन्य पंचायतों चइंजन व धनत में भी बीते 20 साल में क्रमश: तीन व दो बार महिलाएं प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इन पंचायतों में महिलाओं के लिए किए गए आरक्षण के बाद टिकरी न्योल पंचायत में प्रधान पद की चाहवान महिलाओं का दर्द छलकना स्वाभाविक है।

loksabha election banner

टिकरी पंचायत की 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या 1407 है, जिनमें से महिलाओं की जनसंख्या 651 यानी करीब 47 फीसद के करीब है। इस हिसाब से इस पंचायत में महिला आरक्षण के लिए आवश्यक मापदंड लगभग पूरे हैं। इसके बावजूद 58 साल से इस पंचायत को महिला के लिए आरक्षित नहीं किया गया है। संभवतया टिकरी पंचायत प्रदेश की इकलौती ऐसी पंचायत है, जिसे पंचायती राज के इतिहास में आज तक महिला के लिए आरक्षित नहीं किया गया है। ऐसे में पंचायतीराज में महिलाओं के सशक्तीकरण के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।

चौपाल भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष शीला राथटा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर एवं प्रदेश निर्वाचन आयोग से मांग की है कि आगामी चुनाव में टिकरी न्योल पंचायत में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित किया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.