Move to Jagran APP

कानूनी पक्ष देखकर होगा भांग की खेती वैध करने का फैसला : जयराम

हिमाचल में भांग की खेती को वैध करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सकारात्मक रुख अपनाया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 09:00 AM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 09:00 AM (IST)
कानूनी पक्ष देखकर होगा भांग की खेती वैध करने का फैसला : जयराम
कानूनी पक्ष देखकर होगा भांग की खेती वैध करने का फैसला : जयराम

जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल में भांग की खेती को वैध करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सकारात्मक रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि भाग की खेती को वैध किए जाने की माग उठ रही है। सरकार कानूनी पक्ष देखकर इस खेती को वैध करने को लेकर अध्ययन कर रही है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाग की खेती को वैध किया जा सकता है या नहीं, इस पर सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही कोई फैसला लिया जा सकता है। हिमाचल में भांग की खेती को कानूनी मान्यता दिए जाने की माग काफी समय से हो रही है। काग्रेस के साथ माकपा भी इसे वैध करने की माग उठाती रही है। भाग की खेती को वैध करने के लिए तर्क दिया जा रहा है कि इससे दवाई भी बनती है। इसलिए इसकी खेती को वैध करना चाहिए जिससे दवाई भी बने और किसानों की आय भी बढ़े।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.