जेल के अधिकारी व कर्मचारी डीजी डिस्क से सम्मानित
डीजी डिस्क से सम्मानित हुए जेल के अधिकारी कर्मचारी राज्य ब्यूरो शिमला जेल के महानिदेशक सोमेश गोयल ने बेहतरीन कायों के लिए कई अधिकारियों को डीजी डिस्क से सम्मानित किया है। यह सम्मान वर्ष 2019-20 के लिए प्रदान किए गए हैं। सीनियर एआइजी जेल शेर चंद शर्मा उप न्यायवादी यानी डीडीए संगीता जस्टा कैथू उप जेल के उप अधीक्षक जगदीश चौधरी सीनियर असिस्टेंट कुलदीप कुमा
राज्य ब्यूरो, शिमला : डीजीपी (जेल) सोमेश गोयल ने बेहतरीन कार्यो के लिए कई अधिकारियों व कर्मचारियों को डीजी डिस्क से सम्मानित किया है। यह सम्मान वर्ष 2019-20 के लिए प्रदान किया गया है। वरिष्ठ एआइजी जेल शेर चंद शर्मा, उप न्यायवादी संगीता जस्टा, कैथू उप जेल के उपाधीक्षक जगदीश चौधरी, सीनियर असिस्टेंट कुलदीप कुमार, सहायक अधीक्षक जिला जेल सोलन दीपक शांडिल, महिला हेड वार्डर मॉडल सेंट्रल जेल कंडा रेणुका चंदेल को यह सम्मान दिया गया है। इनके अलावा जिला जेल सोलन में वार्डर सुरिद्र कुमार, इसी जेल के वार्डर राजीव कुमार, कंडा में हेड वार्डर राजेश कुमार व नाहन जेल के वार्डर रमेश चंद को नकद पुरस्कार दिया गया है।