Move to Jagran APP

हिमाचल में घटा अपराध का ग्राफ

हिमाचल प्रदेश में अपराधों के ग्राफ में गिरावट आई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष आठ महीनों में सभी तरह के अपराधों में 2.26 फीसद की कमी आई है। हत्या की वारदातें कम हुई हैं। सड़क हादसों के तुलनात्मक ²ष्टि से 122 केस पहले से कम दर्ज हुए हैं। राज्य पुलिस के आंकड़े यही बयां कर रहे हैं। हां दुष्कर्म के मामलों में मामूली इजाफा हुआ है। डीजीपी एसआर मरडी के मुताबिक प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में हैं।यहां कोई भी संगठित अपराध गिरोह सक्रिय नहीं है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 05:13 PM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 05:13 PM (IST)
हिमाचल में घटा अपराध का ग्राफ
हिमाचल में घटा अपराध का ग्राफ

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल प्रदेश में अपराध के ग्राफ में गिरावट आई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष आठ महीने में सभी तरह के अपराधों में 2.26 फीसद की कमी आई है। हत्या की वारदातें कम हुई हैं। सड़क हादसों के तुलनात्मक दृष्टि से 122 केस पहले से कम दर्ज हुए हैं। राज्य पुलिस के आंकड़े यह स्थिति बयां कर रहे हैं। हालांकि दुष्कर्म के मामलों में मामूली बढ़ोतरी हुई है।

loksabha election banner

डीजीपी एसआर मरडी के मुताबिक प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में हैं। यहां कोई संगठित अपराध गिरोह सक्रिय नहीं है। डेढ़ वर्ष में एक भी केस सीबीआइ को ट्रांसफर नहीं किया गया है। किन्नौर, शिमला, सोलन, सिरमौर और पुलिस जिला बद्दी के थाना प्रभारियों के सम्मेलन के बाद मरडी ने पत्रकारों से अपराधों के आंकड़े साझा किए। इसके अनुसार पिछले वर्ष आठ महीने में हत्या के 71 मामले दर्ज हुए थे। इस वर्ष आठ महीने में अगस्त तक हत्या के 43 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 39.43 फीसद की कमी आई है। इस साल दर्ज मामलों को सुलझाने की दर 88.37 फीसद है। दावा है कि अधिकांश केसों को सुलझा दिया गया है। हत्या के प्रयास के सात केस पहले से कम दर्ज किए गए हैं। दुष्कर्म के दो मामले पहले से बढ़े हैं। गैर इरादतन हत्या के 11 मामलों में बढ़ोतरी हुई है। अपहरण में कमी

अपहरण के 30 मामले और दुर्घटनाओं के 122 मामले कम दर्ज हुए हैं। आबकारी अधिनियम के तहत ऑफेंस के मामलों में 7.10 फीसद की वृद्धि हुई है। एनडीपीएस के मामले घटे हैं। गुड़िया हेल्पलाइन में 2666 शिकायतें

पिछले साल 26 जनवरी से इस वर्ष 31 अगस्त तक गुड़िया हेल्पलाइन के माध्यम से 2666 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से 2617 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर 128 केस पंजीकृत किए गए हैं। वहीं, होशियार सिंह हेल्पलाइन में इस साल 1992 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से 198 शिकायतों का निपटारा किया गया और 20 केस दर्ज किए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.