पत्नी से परेशान व्यक्ति ने खुद को मारी गोली
सिरमौर जिला के उपमंडल पावटा साहिब में वीरवार को शराब के नशे में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली।
By Edited By: Published: Thu, 24 May 2018 06:12 PM (IST)Updated: Fri, 25 May 2018 04:28 PM (IST)
style="text-align: justify;">नाहन, जेएनएन। सिरमौर जिला के उपमंडल पावटा साहिब में वीरवार को शराब के नशे में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली। व्यक्ति अस्पताल में दाखिल है। उसने सुसाइड नोट लिखकर पत्नी, बेटे व बहू पर आरोप लगाए हैं। प्रताप सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी ग्राम पंचायत अजौली ने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे नशे में खुद को बंदूक से गोली मार ली। गोली प्रताप सिंह की छाती से होकर गुजर गई।
बताया जा रहा है कि प्रताप की दो पत्िनयां हैं, जिनके बीच अकसर लड़ाई-झगड़ा होता रहता है। कुछ दिन पहले भी एक पत्नी ने राजबन चौकी में पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। पड़ोसियों ने जब गोली चलने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे। घायल प्रताप को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पावटा साहिब लाया गया, जहा पर उसका उपचार चल रहा है। राजबन पुलिस चौकी प्रभारी एएसआइ विद्यासागर नेगी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें