विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Pradesh: कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर गति सीमा बढ़ाने पर होगा विचार, 60 से ज्‍यादा बढ़ेगी वाहनों की रफ्तार

By Parkash BhardwajEdited By: Himani Sharma
Published: Sun, 29 Oct 2023 08:08 PM (GMT+05:30)

Himachal Pradesh News कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर हिमाचल सरकार गति सीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है। वाहनों की रफ्तार 60 ...और पढ़ें

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर गति सीमा बढ़ाने पर होगा विचार
कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर गति सीमा बढ़ाने पर होगा विचार

HighLights

  1. वर्तमान में कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर वाहनों की गति सीमा साठ किमी प्रति घंटा रखी गई है।
  2. स्थानीय लोगों का कहना था कि इतनी तेज गति में दुर्घटनाएं हो सकती हैं।
  3. फोरलेन अधिक सुरक्षित और तय मानकों के आधार पर निर्मित हैं।

राज्य ब्यूरो, शिमला। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक बढ़ाने पर हिमाचल सरकार विचार करेगी। इसको लेकर परिवहन विभाग के सचिव आरडी नजीम दो नवंबर को परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पहले इस फोरलेन पर 80 किलोमीटर प्रति घंटा गति सीमा रखी गई थी, लेकिन वाहनों की गति निर्धारित गति सीमा से अधिक रहती थी और ऑनलाइन चालान होते थे।

वर्तमान में कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर वाहनों की गति सीमा साठ किमी प्रति घंटा रखी गई है। समूचे फोरलेन के आसपास रिहायसी क्षेत्र है और लोगों के वाहन फोरलेन पर प्रवेश करते हैं। ऐसा कहा जा सकता है है कि समुचित सुरक्षा प्रबंध होने के बावजूद दुर्घटनाएं होने की संभावना रहती है। स्थानीय लोगों की मांग पर गति सीमा कम कर दी थी।

यह भी पढ़ें: Weekend पर पर्यटकों की ऑक्यूपेंसी बढ़ने से Shimla में फिर हुई रौनक, पर्यटन कारोबारियों को मिली राहत

तेज गति में हो सकती हैं दुर्घटनाएं

स्थानीय लोगों का कहना था कि इतनी तेज गति में दुर्घटनाएं हो सकती हैं। 60 किलोमीटर प्रति घंटा गति सीमा से अधिक वाहन चलाने पर वाहनों के चालान कटते हैं। वाहन चालक की नजर दूर तक पहुंचने के कारण सुरक्षित तरीके से चलने वाले वाहनों की गति बढ़ना स्वभाविक है, अब वाहन चालक अधिकतम गति सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

60 की गति सामान्य सड़कों पर रहती है वाहनों की

प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र में दोनों फोरलेन पर चलने वाले वाहनों के लिए गति सीमा 60 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है। लेकिन फोरलेन के अलावा राज्य की सड़कों पर भी सामान्य तौर पर सड़कों की स्थिति को देखते हुए वाहन चालक 40 से 60 किमी प्रति घंटा से वाहन दौड़ाते हैं। जबकि फोरलेन अधिक सुरक्षित और तय मानकों के आधार पर निर्मित हैं।

यह भी पढ़ें: Himachal Weather Today: बढ़ने लगी है ठंड! धूप खिलने के बावजूद तापमान में गिरावट; दो नवंबर तक ड्राई रहेगा मौसम