विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आप भी यूज करते हैं पब्लिक प्लेस पर WiFi? खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! पुलिस ने किया अलर्ट; बंद करें मोबाइल के 2 फीचर्स

Published: Sun, 27 Sep 2026 06:00 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश पुलिस के साइबर क्राइम विंग ने नागरिकों को सार्वजनिक वाई-फाई और ब्लूटूथ के उपयोग को लेकर चेतावनी दी है।

आप भी यूज करते हैं पब्लिक प्लेस पर WiFi? सांकेतिक फोटो

आप भी यूज करते हैं पब्लिक प्लेस पर WiFi? सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. सार्वजनिक वाई-फाई पर बैंकिंग बिल्कुल न करें।

  2. जरूरत न होने पर वाई-फाई और ब्लूटूथ बंद रखें।

  3. अनजान वायरलेस नेटवर्क से जुड़ने से बचें।

राज्य ब्यूरो, शिमला। मोबाइल में वाइ-फाइ और ब्लूटूथ की सुविधा जरूरत न होने पर भी चालू रखने की आदत साइबर सुरक्षा के लिहाज से जोखिम बढ़ा सकती है। हिमाचल प्रदेश पुलिस के साइबर क्राइम विंग ने नागरिकों को सलाह दी है कि खासकर यात्रा और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर अनजान वायरलेस नेटवर्क और उपकरणों से कनेक्ट होने से बचें।

पुलिस ने कहा है कि साइबर अपराधी फर्जी अथवा दुर्भावनापूर्ण वाइ-फाइ हाटस्पाट बनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं।साइबर क्राइम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरवीर सिंह राठौर ने कहा कि स्मार्टफोन इस्तेमाल करते समय घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि कुछ सामान्य डिजिटल सावधानियों को आदत बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जरूरत हो तभी कनेक्ट करें और काम पूरा होते ही डिस्कनेक्ट कर दें।

अनजान वाइ-फाइ से आटोमैटिक कनेक्शन और अपरिचित ब्लूटूथ डिवाइस से जुड़ने से बचना चाहिए।पुलिस के अनुसार, असुरक्षित सार्वजनिक नेटवर्क के जरिये फिशिंग, संवेदनशील जानकारी की चोरी या इंटरसेप्शन और आनलाइन धोखाधड़ी का खतरा बढ़ सकता है।

इन आदतों से बचाएं अपना मोबाइल और डेटा

  • जरूरत न हो तो वाइ-फाइ और ब्लूटूथ बंद रखें।
  • खुले या अनजान वाइ-फाइ से ऑटो-कनेक्ट बंद रखें।
  • अनजान एपीके फाइल डाउनलोड न करें, ऐप केवल आधिकारिक स्टोर से लें।
  • मोबाइल और ऐप्स को नियमित रूप से अपडेट करते रहें।
  • लोकेशन,कैमरा, माइक्रोफोन और फाइल की अनुमति जांचें।