Move to Jagran APP

महिला कांग्रेस भी रजनी से करेगी वीरभद्र की शिकायत

महिला कांग्रेस भी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुख¨वद्र ¨सह सुक्खू के समर्थन में उतर आई है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 09:59 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 09:59 PM (IST)
महिला कांग्रेस भी रजनी से करेगी वीरभद्र की शिकायत
महिला कांग्रेस भी रजनी से करेगी वीरभद्र की शिकायत

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश महिला कांग्रेस भी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुख¨वदर ¨सह सुक्खू के समर्थन में उतर आई है। सुक्खू को बदले जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह की हमीरपुर में

loksabha election banner

की गई टिप्पणी पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुशीला नेगी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र को पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पर टिप्पणी करना शोभा नहीं देता। हाईकमान ने उन्हें निश्चित प्रक्रिया के तहत हीं बदला है। उस पर जश्न मनाना और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करना अनुचित है। वीरभद्र की टिप्पणियों से महिला कांग्रेस आहत हुई है। इसलिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मिलकर पूर्व सीएम की शिकायत की जाएगी। उन्होंने सुक्खू के कार्यकाल की सराहना कहा कि उनके कार्यकाल में महिलाओं को पूरा मान-सम्मान दिया गया। उन्हें पार्टी में आगे लाने की रिवायत शुरू की। घर-घर से लोगों को बाहर निकालकर कांग्रेस पार्टी के साथ जोड़ा। वीरभद्र की टिप्पणियों से लोकसभा चुनाव से पहले न केवल पार्टी को नुकसान हुआ, बल्कि कार्यकर्ताओं का मनोबल भी गिरा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.