पंचायत चुनाव से पहले बूथ कमेटियों को मजबूत करेगी कांग्रेस
जागरण संवाददाता शिमला पंचायत व नगर निकाय चुनाव में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस ने रणन
जागरण संवाददाता, शिमला : पंचायत व नगर निकाय चुनाव में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। मंगलवार को पार्टी कार्यालय राजीव भवन में शिमला ग्रामीण की बैठक हुई। शिमला जिला ग्रामीण जोन प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर ने बैठक की अध्यक्षता की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव में किसी भी तरह की धांधली नहीं चलने देगी। सरकार की जनविरोधी नीतियों व निर्णय के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस की मजबूती के साथ पार्टी से जुड़े लोगों को बीडीसी व जिला परिषद में मजबूत किया जाएगा।
पार्टी की मजबूती के लिए अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पूर्व स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपतराय की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने उन्हें श्रद्धासुमन भी अर्पित किए।
बैठक में प्रदेश महासचिव प्रभारी चेतराम ठाकुर, आनंद कौशल, सत्यजीत नेगी, पवन चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा, रामकृष्ण शांडिल, कंवर नरेद्र सिंह व सुरेंद्र मोहन मेहता, जिला कांग्रेस महासचिव रूपेश कंवल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता वर्मा, एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष योगेश ठाकुर, महासचिव मोहित ठाकुर मौजूद रहे। विनीता वर्मा को शिमला ग्रामीण महिला कांग्रेस का जिलाध्यक्ष चुना
जागरण संवाददाता, शिमला : विनीता वर्मा को शिमला ग्रामीण महिला कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिह, स्थानीय विधायक व महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल का आभार जताया।
विनीता वर्मा ठियोग विधानसभा क्षेत्र की पंचायत धर्मपुर की पूर्व प्रधान रह चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने संगठन के विभिन्न पदों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं। विनीता वर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वह ईमानदारी के साथ निभाएंगी। विनीता वर्मा की नियुक्ति पर पूर्व प्रधान रीना जस्टा, पूर्व प्रधान आशा मुसाफिर, धर्मपुर महिला मंडल प्रधान संतोष, प्रभा वर्मा, वनीता आशा चौहान, सुनीता देवी, लीला देवी ने बधाई दी है।