कांग्रेस कल से शुरू करेगी हस्ताक्षर अभियान
प्रदेश कांग्रेस किसानों व मजदूरों के हकों की निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।
जागरण संवाददाता, शिमला : प्रदेश कांग्रेस किसानों व मजदूरों के हकों की निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। इसे जन आंदोलन के रूप में शुरू किया जाएगा। यह तब तक जारी रखा जाएगा जब तक सरकार देश में किसान व मजदूर विरोधी कानून को वापस नहीं ले लेती। कि दो अक्टूबर को किसान व मजदूर विरोधी कानून के विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा।
कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने बताया इस कानून के विरोध में प्रदेश के हर ब्लॉक से कम से कम पांच हजार लोंगो व पूरे प्रदेश से साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर करवाकर इसे राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों का डट कर विरोध किया जाएगा। अब अन्याय व तानाशाही निर्णय सहन नहीं होगा। 10 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी जिला मंडी में कृषि विधेयकों के विरोध में राज्यस्तरीय सम्मेलन करेगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता, किसान, बागवान व मजदूर भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इन विधेयकों से देश में जमाखोरी व कालाबजारी बढ़ेगी।