Move to Jagran APP

कांग्रेस बनाएगी भाजपा की फूट को ढाल

कांग्रेस ने उपचुनाव जीतने के लिए भाजपा की आपसी फूट के साथ ठप्प विकास कार्यों को जनता में ले जाने की रणनीति तैयार की है। चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस विधायकों और नेताओं के साथ महिला कांग्रेस और अग्रणी संगठनों को इस संबंध मे निर्देश जारी किए गए हैं। इसका पूरा खाका तैयार किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 06:25 PM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 06:25 PM (IST)
कांग्रेस बनाएगी भाजपा की फूट को ढाल
कांग्रेस बनाएगी भाजपा की फूट को ढाल

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश कांग्रेस ने धर्मशाला व पच्छाद उपचुनाव को जीतने के लिए भाजपा की फूट को ढाल बनाने का निर्णय लिया है। साथ ही पार्टी की रणनीति ठप विकास कार्यों व आर्थिक मंदी सहित कई मुद्दों पर भाजपा को घेरने की है।

loksabha election banner

चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस विधायकों और नेताओं के साथ महिला कांग्रेस और अग्रणी संगठनों को इस संबंध मे निर्देश जारी किए हैं। इसका पूरा खाका तैयार किया है। केंद्र सरकार आर्थिक मंदी के लिए जिम्मेदारी को भी उपचुनाव में उठाया जाएगा। दशहरा के बाद चुनाव प्रचार की तेजी के लिए कांग्रेस ने दस प्रमुख बिदु निर्धारित किए हैं। इनके आधार पर भाजपा से जवाब मांगा जाएगा और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की योजना है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने धर्मशाला और पच्छाद में हो रहे उपचुनाव के प्रचार के लिए सभी विधायकों और नेताओं का ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया है। कांग्रेस ने जो दस बिदू प्रचार के लिए तैयार किए हैं उनमें पौने दो साल के कार्यकाल की प्रदेश सरकार की विफलताओं के अलावा, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते दुराचार और महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले, भाजपा का पत्र बम, स्वास्थ्य व दवाओं की खरीद को लेकर लगाए गए आरोपों के साथ स्थानीय मुद्दों को शामिल किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इसकी पुष्टि की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.