Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भाजपा का संकल्‍प पत्र महज चुनावी...', प्रतिभा सिंह ने विपक्ष पर बोला हमला; कांग्रेस प्रत्‍याशियों को लेकर भी दिया बयान

    Updated: Mon, 15 Apr 2024 05:52 PM (IST)

    Shimla News कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा का संकल्‍प पत्र केवल चुनावी है। वहीं प्रतिभा ने कांग्रेस प्रत्‍याशियों पर भी बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि सर्वे रिपोर्ट आने के बाद ही कांग्रेस अपने प्रत्‍याशियों को मैदान में उतारेगी। मंडी से विक्रमादित्य सिंह को इस बार प्रत्याशी बनाया गया है।

    Hero Image
    प्रतिभा सिंह ने BJP पर भी बोला हमला (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, शिमला। Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने कहा कि कांग्रेस ने 2 सीटों से प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। दो सीटों पर जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान सर्वे भी करवा रहा है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद ही प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेहतर और जिताऊ प्रत्‍याशी मैदान में उतारेगी कांग्रेस: प्रतिभा 

    शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस जल्द बेहतर और जिताऊ प्रत्याशी मैदान में उतार दिए जाएंगे। मंडी से विक्रमादित्य सिंह को इस बार प्रत्याशी बनाया गया है। मंडी के लोगों का कांग्रेस को पहले भी आशीर्वाद मिलता रहा है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह भी मंडी से सांसद रहें हैं अब विक्रमादित्य सिंह को भी मंडी की जनता का प्यार मिलेगा।

    भाजपा पर साधा निशाना

    वहीं भाजपा के संकल्प पत्र को प्रतिभा सिंह ने चुनावी करार देते हुए कहा कि इससे पहले भी दो चुनावों में भाजपा ने लोगों से रोजगार, मंहगाई को लेकर कई वायदे किए थे उन्होंने कहा कि दस साल बाद भी इन वायदों को पूरा करने का प्रयास तक नहीं किया गया है। देश के लोग बुद्धिजीवी हैं, पढ़े लिखे हैं वे जानते हैं कि चुनावों में किसे वोट करना है।

    यह भी पढ़ें: Himachal Politics: 'मोदी के नेतृत्व में चीन व पाकिस्तान थर-थर कांप रहा', धर्मशाला में कांग्रेस पर भड़कीं कंगना रनौत

    मंडी और शिमला से उम्मीदवार घोषित

    वहीं कांग्रेस ने शिमला और मंडी से अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। मंडी से विक्रमादित्‍य सिंह को कंगना रनौत के सामने उतारा है। कंगना और विक्रमादित्‍य सिंह के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप भी देखने को मिलता रहता है। बता दें मंडी सीट पर प्रतीभा सिंह के परिवार का ही राज चलता आया है।  

    यह भी पढ़ें: Dharamshala News: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मिलीं कंगना रनौत, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर तारीफ में लिखी ये बात

    comedy show banner
    comedy show banner