Move to Jagran APP

कांग्रेस ने शिमला से शुरू किया चलो घर-घर अभियान

congress start New campaign chalo Ghar ghar कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के गरीबों को 72 हजार के चुनावी वादे को लेकर कांग्रेस ने चलो घर-घर अभियान शुरू कर दिया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 03:24 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 03:55 PM (IST)
कांग्रेस ने शिमला से शुरू किया चलो घर-घर अभियान
कांग्रेस ने शिमला से शुरू किया चलो घर-घर अभियान
शिमला, जेएनएन। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के गरीबों को  72 हजार के चुनावी वादे को लेकर कांग्रेस ने चलो घर-घर अभियान शुरू कर दिया है। युवा कांग्रेस ने हिमाचल में भी इस अभियान को शुरू कर दिया। सच्चा वायदा पक्का इरादा को लेकर कांग्रेस पार्टी आगे बढ़ेगी। कांग्रेस शासित चार राज्यों की तर्ज पर किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

ये बात शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव नायक ने कही। कांग्रेस पार्टी गठबंधन का मुख्य ध्येय मोदी को हटाना और कांग्रेस गठबंधन को लाना है। उन्होंने कहा भाजपा ने युवाओं से रोजगार चोरी किया है। इसके साथ ही युवा कांग्रेस सम्मेलन भी आयोजित किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.