Move to Jagran APP

सेवादल दल जगत पत्रिका से जुटाएगा 35 लाख

कांग्रेस सेवादल चुनाव अपनी दल जगत पत्रिका से सालाना 35 लाख रुपये जुटाएगी। शनिवार को कांग्रेस सेवादल की राज्य स्तरीय बैठक प्रदेश मुख्य संगठक अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में राजीव भवन शिमला में हुई जिसमें सेवादल के हर सदस्य को दल जगत पत्रिका की सदस्यता लेना अनिवार्य कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 08:31 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 08:31 PM (IST)
सेवादल दल जगत पत्रिका से जुटाएगा 35 लाख
सेवादल दल जगत पत्रिका से जुटाएगा 35 लाख

राज्य ब्यूरो, शिमला : कांग्रेस सेवादल चुनाव अपनी दल जगत पत्रिका से सालाना 35 लाख रुपये जुटाएगा। शनिवार को कांग्रेस सेवादल की राज्यस्तरीय बैठक प्रदेश मुख्य संगठक अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सेवादल के हर सदस्य को दल जगत पत्रिका की सदस्यता लेना अनिवार्य कर दिया। सेवादल के प्रदेश में करीब दस हजार सदस्य बताए जाते हैं। कांग्रेस उम्मीदवारों की चारों सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए सेवादल बूथ स्तर तक केंद्र और प्रदेश सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

loksabha election banner

मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने कहा कि सेवादल के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के साथ समन्वय बना पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर पर रणनीतिक प्रचार करेगी। प्रचार में मोदी सरकार तथा भाजपा की जन विरोधी कार्यप्रणाली को उजागर किया जाएगा। कांग्रेस सरकार के समय में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में अथाह विकास कार्य किए गए। चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व कांग्रेस सरकार के विकास कार्यो को भी मुद्दा बनाया जाएगा। सेवादल के सभी सदस्यों को सेवा शक्ति तथा युवा शक्ति से जुड़ने पर फोक्स करने के आदेश दिए गए।

वहीं महिला संगठक ज्योति खन्ना ने महिला सदस्यों का पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा देश और प्रदेश में महिलाओं को प्राथमिकता देने के अब तक किए प्रयासों को बूथ स्तर की हर महिला तक पहुंचाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.