Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में हिमाचल कांग्रेस का प्रदर्शन, योगी का पुतला जलाया Shimla News

Congress protest उत्‍तर प्रदेश में सोनभद्र हत्‍याकांड पीड़ितों से न मिलने देने के बाद प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में शिमला में कांग्रेस ने विरोध जताया।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 12:44 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 12:56 PM (IST)
प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में हिमाचल कांग्रेस का प्रदर्शन, योगी का पुतला जलाया Shimla News
प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में हिमाचल कांग्रेस का प्रदर्शन, योगी का पुतला जलाया Shimla News
शिमला, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश में सोनभद्र हत्‍याकांड पीड़ितों से न मिलने देने के बाद प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में शिमला में कांग्रेस ने विरोध जताया। इसके विरोध में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक विनय कुमार, विधायक विक्रमादित्य सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सोनभद्र में जमीन विवाद में हुए गोलीकांड में करीब दस लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोनभद्र में हादसे का शिकार हुए पीडि़तों से मिलने जा रही थीं, लेकिन उन्‍हें पुलिस ने लाॅ एंड आर्डर का हवाला देकर हिरासत में ले लिया। इसके विरोध में हिमाचल कांग्रेस ने शिमला में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बस स्‍टैंड से सचिवालय के लिए जाने वाले सर्कुलर मार्ग पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने चक्‍का जाम कर‍ दिया, इस दौरान कुछ देर के लिए आवाजाही ठप रही। कांग्रेस पदाधिकारियों ने इस दौरान उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का पुतला जलाया व उनके खिलाफ नारेबाजी की।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.