Move to Jagran APP

सुधीर शर्मा कांग्रेस के स्टार प्रचारक

प्रदेश में दो विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के बड़े दिग्गज नेता रैलियां नही करेंगे। कांग्रेस द्वारा निर्वाचन विभाग को दी गई स्टार प्रचारकों की सूची से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी और अन्य सभी बड़े नेताओं के नाम गायब हैं। दो सीटों के

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 06:52 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 06:35 AM (IST)
सुधीर शर्मा कांग्रेस के स्टार प्रचारक
सुधीर शर्मा कांग्रेस के स्टार प्रचारक

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश के दो हलकों में उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस द्वारा निर्वाचन विभाग को दी गई स्टार प्रचारकों की सूची से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी समेत अन्य कई बड़े नेताओं के नाम नहीं हैं। चुनाव लड़ने से इन्कार करने वाले धर्मशाला के पूर्व विधायक सुधीर शर्मा का नाम भी स्टार प्रचारकों में है।

loksabha election banner

धर्मशाला और पच्छाद हलके के उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने जिन 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सहप्रभारी गुरकीरत सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर के अलावा सभी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व विधायकों को शामिल किया गया है। स्थानीय नेताओं के दम पर कांग्रेस ने उपचुनाव जीतने की रणनीति तैयार की है।

--------------

ये हैं स्टार प्रचारक

नाम,पद

रजनी पाटिल,प्रदेश कांग्रेस प्रभारी

आनंद शर्मा, पूर्व मंत्री

वीरभद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री

कुलदीप राठौर,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

मुकेश अग्निहोत्री,नेता प्रतिपक्ष

आशा कुमारी, विधायक एवं पूर्व मंत्री

सुधीर शर्मा,पूर्व मंत्री

राजेश धर्माणी,पूर्व मुख्य संसदीय सचिव

विद्या स्टोक्स,पूर्व अध्यक्ष एवं मंत्री

विप्लव ठाकुर,पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

कौल सिंह ठाकुर,पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

कुलदीप कुमार,पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

सुखविदर सिंह सुक्खू,पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

कर्नल धनीराम शांडिल, पूर्व मंत्री

रामलाल ठाकुर, पूर्व मंत्री

जगत सिंह नेगी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष

सुजान सिंह पठानिया, पूर्व मंत्री

जीएस बाली, पूर्व मंत्री

चंद्रेश कुमारी, पूर्व मंत्री

चंद्र कुमार, पूर्व सांसद

सुरेश चंदेल,पूर्व सांसद

ठाकुर सिंह भरमौरी,पूर्व मंत्री

अजय महाजन,प्रदेश कांग्रेस महासचिव

नंदलाल, पूर्व विधायक

हर्षवर्धन चौहान,विधायक

मोहन लाल ब्राक्टा,विधायक

इंद्र दत्त लखनपाल,विधायक

लखविद्र राणा, विधायक

विनय कुमार,विधायक

राजेंद्र राणा,विधायक

सुंदर ठाकुर,विधायक

अनिरुद्ध सिंह,विधायक

पवन काजल,विधायक

विक्रमादित्य सिंह,विधायक

आशीष बुटेल,विधायक

सतपाल रायजादा,विधायक

केवल सिंह पठानिया,प्रदेश कांग्रेस महासचिव

सुमन वर्मा,जिला अध्यक्ष कांगड़ा

अजय सोलंकी,जिला अध्यक्ष सिरमौर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.