Move to Jagran APP

कांग्रेस दिग्‍गज बोले: संसाधनों की कमी, ईवीएम और अपनों ने हराया

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर मंथन करने आई रजनी पाटिल को कांग्रेस नेताओं और प्रत्याशियों ने बताया कि पैसों की कमी गुटबाजी और अपनों पर हार का ठिकरा फोड़ा है।

By Edited By: Published: Mon, 10 Jun 2019 09:13 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jun 2019 10:49 AM (IST)
कांग्रेस दिग्‍गज बोले: संसाधनों की कमी, ईवीएम और अपनों ने हराया
कांग्रेस दिग्‍गज बोले: संसाधनों की कमी, ईवीएम और अपनों ने हराया

शिमला, जेएनएन। लोकसभा चुनाव में हिमाचल में कांग्रेस की हार पर मंथन करने आई प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल को कांग्रेस नेताओं व प्रत्याशियों ने बताया कि पैसों की कमी, गुटबाजी और ईवीएम को इसका कारण बताया। इस पर रजनी पाटिल ने कहा कि भविष्य में चुनाव बैलेट पेपर से होना चाहिए। कर्नाटक नगर पंचायतों के चुनावों में कांग्रेस को बहुमत मिला है और वहां पर चुनाव बैलेट पेपर से हुए, लेकिन लोकसभा के चुनावों में ईवीएम से चुनाव हुए जिसमें कांग्रेस की हार हुई है। ऐसी स्थिति में ईवीएम पर सवाल उठना लाजमी है।

loksabha election banner

कांग्रेस देश में ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग करती है। हार के कारणों पर मंथन किया जा रहा है। जरूरी हुआ तो संगठन में बदलाव किया जाएगा। रजनी पाटिल ने पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह, पूर्व मंत्री विद्यास्टोक्स और विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहात्री से हार के कारणों के बारे में चर्चा की। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ बंद कमरे में अलग-अलग चर्चा भी हुई। सूत्रों के अनुसार इस दौरान आपसी गुटबाजी व नेताओं के बयानों को हार का कारण बताया गया है। चारों संसदीय क्षेत्रों के प्रत्याशियों ने बंद लिफाफे में प्रदेश प्रभारी को रिपोर्ट सौंपी है।

कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद बूथस्तर के पदाधिकारियों को लेकर भी बदलाव किया जाएगा। रजनी पाटिल ने पार्टी के विधायकों के साथ भी चर्चा की। नेताओं ने इस बात का खुलासा भी किया कि कई मतदान केंद्रों पर तो कांग्रेस के एजेंट तक नहीं थे। कांग्रेस के अग्रणी संगठनों को मजबूती से धरातल पर कार्य करने की आवश्यकता जताई, जिससे विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को मजबूत किया जा सके। नेताओं के कांग्रेस की छवि को खराब करने वाले बयानों पर भी रोक लगाने को कहा है।

सरकारी मशीनरी को हुआ दुरुपयोग

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में सरकारी मशीनरी का खुला दुरुपयोग किया है। चुनाव आयोग ने भाजपा का एजेंट बनकर उसे जिताने का काम किया। ईवीएम की अपेक्षा बैलेट पेपर से मतदान होना चाहिए। भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया। कांग्रेस ने विकास किया है।

हटेंगे काम नहीं करने वाले पदाधिकारी

प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि जो सुझाव आएंगे उसके आधार पर संगठन में बदलाव किया जाएगा। विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अभी से प्रयासों को तेज कर दिया है। चुनाव के दौरान जिन पदाधिकारियों ने काम नहीं किया है उनकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जल्द ही ऐसे पदाधिकारियों को बदला जाएगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.