Move to Jagran APP

नावर क्षेत्र के साथ भाजपा ने किया भेदभाव

नावर महिला कांग्रेस की बैठक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा की अध्यक्षता में टिक्कर में हुई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 08:19 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 08:19 PM (IST)
नावर क्षेत्र के साथ भाजपा ने किया भेदभाव
नावर क्षेत्र के साथ भाजपा ने किया भेदभाव

संवाद सूत्र, जुब्बल : नावर महिला कांग्रेस की बैठक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा की अध्यक्षता में टिक्कर में हुई। मोतीलाल डेरटा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी सदस्यों को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए। भाजपा सरकार के 15 माह के कार्यकाल में नावर क्षेत्र की अनदेखी हुई है। तीन माह तक मुख्य संपर्क मार्ग भी बंद रहे। टिक्कर-शिमला बस रूट को क्षेत्रवाद की राजनीति की भेंट चढ़ा दिया गया। पूर्व संसदीय सचिव रोहित ठाकुर ने नावर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया है।

loksabha election banner

बैठक में महिला कांग्रेस नावर की अध्यक्ष सरोज कृप्टा, महिला कांग्रेस कोटखाई की अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, महिला कांग्रेस कोटखाई की अध्यक्ष अनीता चौहान, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में महिला कार्यकर्ता सचिव बिरमा काल्टा, ग्राम पंचायत कुठाडी की प्रधान अंजू सांख्यान, पुजाली नंबर 3 की प्रधान सरिता जस्टा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पवित्रा खलास्टा, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव कांता दंदरोल्टा, पंचायत समिति सदस्य ज्ञानपति, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मीना माल्टा, महिला मंडल धराड़ा की प्रधान सीमा धारता, जोन प्रभारी, बूथ अध्यक्ष व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.