Move to Jagran APP

Priyanka Gandhi: शिमला के छराबड़ा स्थित घर पहुंची प्रियंका गांधी, हिमाचल की सियासत का लेंगी फीडबैक

Priyanka Gandhi In Shimla कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार सुबह छराबड़ा स्थित अपने आवास पहुंची। दिल्ली से चंडीगढ़ हवाई जहाज में आईं जबकि चंडीगढ़ से वाया सड़क मार्ग शिमला के लिए रवाना हुईं। सुबह 1000 बजे वह छरावड़ा पहुंचीं।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar SharmaPublished: Tue, 04 Oct 2022 11:49 AM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2022 12:51 PM (IST)
Priyanka Gandhi: शिमला के छराबड़ा स्थित घर पहुंची प्रियंका गांधी, हिमाचल की सियासत का लेंगी फीडबैक
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार सुबह छराबड़ा स्थित अपने आवास पहुंच हैं।

शिमला, जागरण संवाददाता। Priyanka Gandhi In Shimla, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार सुबह छराबड़ा स्थित अपने आवास पहुंची। दिल्ली से चंडीगढ़ हवाई जहाज में आईं, जबकि चंडीगढ़ से वाया सड़क मार्ग शिमला के लिए रवाना हुईं। सुबह 10:00 बजे वह छरावड़ा पहुंचीं। बताया जा रहा है कि यहां पर उनका कुछ दिन रुकने का कार्यक्रम है। इस बीच वह चुनावी तैयारियों की नब्‍ज भी टटोलेंगी। प्रियंका का यह कॉटेज शिमला से 20 किलोमीटर दूर राष्ट्रपति आवास के पास है। यह काटेज कुछ साल पहले बनाया गया था।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: Priyanka Gandhi Rally: हिमाचल में मोदी की रैलियों के जवाब में प्रियंका की रैली करवाने की तैयारी में कांग्रेस

सियासी हलचल पर रहेगी नजर

हिमाचल में विधानसभा चुनाव होने हैं देश में चुनाव को लेकर सियासत पूरी तरह से गरमाई हुई है। इन चुनावों में प्रियंका गांधी वाड्रा की अहम भूमिका रहने वाली है हिमाचल में चुनाव प्रचार की पूरी जिम्मेवारी प्रियंका के कंधों पर रहेगी।

10 अक्‍टूबर को सोलन में रैली प्रस्‍तावित

सूत्र बताते हैं कि प्रियंका वाड्रा शिमला के छराबड़ा स्थित अपने आवास से प्रदेश की सियासत का पूरा फीडबैक लेंगी। हालांकि यह उनका निजी दौरा है और वह इस दौरान किसी से नहीं मिलेगी। लेकिन वह पर्यवेक्षकों से पूरा फीडबैक लेंगी। 10 अक्टूबर को उनकी सोलन में भी रैली प्रस्तावित है।

टिकट तय होने के बाद रैलियां

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सात या आठ अक्‍टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्‍याशियों की घोषणा भी कर सकती है। इसके बाद प्रदेश में चुनावी अभियान जोर पकड़ेगा। इसके बाद प्रियंका गांधी की अन्‍य संसदीय क्षेत्र में भी रैली करवाने की तैयारी रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.