Move to Jagran APP

भाजपा का मिशन 'पार्टी में मिलाओ' शुरू

हिमाचल में कांग्रेस के कई बागी नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इसके लिए पार्टी ने काम शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Jul 2018 09:55 PM (IST)Updated: Tue, 31 Jul 2018 09:55 PM (IST)
भाजपा का मिशन 'पार्टी में मिलाओ' शुरू
भाजपा का मिशन 'पार्टी में मिलाओ' शुरू

जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल में लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हिमाचल दौरे से होने जा रहा है। प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय अमित शाह के दौरे से पूर्व तैयारियों की फीडबैक लेकर लौट गए हैं। वहीं, भाजपा का आला नेतृत्व बड़ी योजना पर काम कर रहा है। इसका जिम्मा एक बड़े संगठन के नेता को दिया गया है।

loksabha election banner

कांग्रेस के बागियों व पार्टी से निकाले गए नेताओं से यह नेता एक हफ्ते से संपर्क कर रहा है। अमित शाह का शिमला दौरा 16 अगस्त को है। भाजपा उनके कार्यक्रम में करीब 12 बागी कांग्रेस नेताओं को भाजपा में शामिल कर अपनी ताकत का एहसास करवाना चाहती है। इसके लिए कुछ कांग्रेस नेताओं ने हामी भरी है। भाजपा के इस मिशन 'पार्टी में मिलाओ' के संबंध में सिर्फ शीर्ष नेतृत्व को ही जानकारी है। जिस नेता को यह जिम्मा दिया गया है, वह हर दिन की रिपोर्ट सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यालय में दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पूर्व केंद्रीय नेतृत्व को सूचना दी गई कि अभी कुछ नेताओं ने हामी नहीं भरी है। उन्हें सोचने का समय चाहिए। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चार अगस्त को प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस के पास नहीं कोई तोड़

भाजपा की इस रणनीति का तोड़ कांग्रेस के पास नहीं है। हालांकि बागी नेताओं ने कांग्रेस के करीबी नेताओं को यह बात बताई है। लेकिन कोई बागी नेताओं को कांग्रेस में बहाली करने के लिए तैयार नहीं है। अगर अमित शाह के समक्ष प्रदेश भाजपा बागी कांग्रेस नेताओं को पार्टी में शामिल करवा देती है तो यह लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका कांग्रेस के लिए होगा। मिशन को सफलता में जुटी भाजपा

भाजपा के इस गुप्त मिशन की पार्टी के भी कई नेताओं को जानकारी नहंी है। यह मिशन गोपनीय रखा गया है। कांग्रेस के कौन से नेता भाजपा में शामिल होते हैं, इसका खुलासा अमित शाह के दौरे के बाद ही होगा लेकिन इस मिशन को सफल बनाने के लिए हर रणनीति अपनाई जा रही है। गत विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मंडी से पूर्व कांग्रेस मंत्री अनिल शर्मा और चंबा से पवन नैयर को भाजपा में शामिल कर बड़ा झटका दिया था। ऐसा ही झटका अब लोकसभा चुनाव में देने के लिए भाजपा जुटी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.