Move to Jagran APP

कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय से रिज मैदान तक निकाला मौन जूलस

हाथरस व बलरामपुर में बेटियों के साथ हुए दुष्‍कर्म व हत्या पर रोष प्रकट करते हुए कांग्रेस रिज मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सत्याग्रह पर बैठी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसी घटना पर रोष व्‍यक्‍त किया और प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से रिज मैदान तक मौन जुलूस निकाला।

By Richa RanaEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 04:29 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 04:29 PM (IST)
कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय से रिज मैदान तक निकाला मौन जूलस
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से रिज मैदान तक मौन जुलूस निकाला।

शिमला, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के हाथरस व बलरामपुर में बेटियों के साथ हुए दुष्‍कर्म व हत्या पर रोष प्रकट करते हुए कांग्रेस रिज मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सत्याग्रह पर बैठी। इससे पूर्व शिमला जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसी घटना पर  रोष व्‍यक्‍त किया और प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से रिज मैदान तक मौन जुलूस निकाला।

loksabha election banner

कांग्रेस नेताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि हाथरस में जिस प्रकार उनके नेताओं से दुर्व्यवहार किया गया वह सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सत्याग्रह का यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जबतक की वहां की बेटियों को न्याय नहीं मिलता। उत्तर प्रदेश  के हाथरस में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बना दी गई है, जहां नागरिकों के अधिकारों को खत्म कर दिया गया है।

रिज मैदान पर सत्यग्रह पर बैठने वालों में प्रमुख रूप में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विधायक नंद लाल,पूर्व अध्यक्ष विधायक सुखविंदर सिंह, पूर्व विधायक आदर्श सूद, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, सचिव हरिकृष्ण हिमराल,  आंनद कौशल,  नरेंद्र ठाकुर,  डॉक्‍टर. दिलीप धीमान, आत्मा राम, नरेश चौहान, महेंद्र चौहान, सेन राम नेगी, एनएसयूआई अध्यक्ष छतर सिंह, रामकृष्ण शांडिल, राजेश वर्मा, निर्मला ठाकुर, विक्रम ठाकुर, अशोक ठाकुर, विनोद भाटिया, प्रदीप, आचार्य मस्तराम शर्मा, अतुल गौतम, आकाश सैनी,  शकत्त राम, नारायण त्रिशित, ऊषा मेहता, रूमा शर्मा, वृंदा सिंह, सत्या चौहान, सत्या वर्मा,नेहा शर्मा के अतिरिक्त सेवादल,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक सहित पार्टी के विभागों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.