Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांगड़ा-हमीरपुर सीटों पर कांग्रेस ने नए सिरे से किया सर्वे, टिकटों पर जल्‍द लगेगी मुहर; इस दिन दिल्‍ली जाएंगे सुक्‍खू

    Updated: Mon, 22 Apr 2024 04:28 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा और हमीरपुर सीटों पर कांग्रेस ने नए सिरे से सर्वे किया है। इन दो सीटों पर जल्‍द ही टिकटों की मुहर लगेगी। उप चुनावों के लिए प्रत्याशियों को टिकटों के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार इनके टिकट कांग्रेस आलाकमान मई महीने में फाइनल कर सकता है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार या फिर बुधवार सुबह दिल्ली जाएंगे।

    Hero Image
    कांग्रेस टिकटों पर जल्‍द लग सकती है मुहर (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, शिमला। हमीरपुर व कांगड़ा संसदीय सीट पर कांग्रेस पार्टी जल्द ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। 24 अप्रैल को केंद्रिय चुनाव समिति की बैठक होगी। इनमें कांगड़ा व हमीरपुर संसदीय क्षेत्रों के टिकटों पर अंतिम मुहर लग सकती है। कांग्रेस पार्टी ने दोनों संसदीय क्षेत्रों के लिए नए सिरे से सर्वे करवाया है। इस सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही टिकटों का आबंटन होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उप चुनावों के लिए प्रत्‍याशियों को करना पड़ सकता है इंतजार

    उप चुनावों के लिए प्रत्याशियों को टिकटों के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार इनके टिकट कांग्रेस आलाकमान मई महीने में फाइनल कर सकता है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार या फिर बुधवार सुबह दिल्ली जाएंगे। उनके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी सीईसी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली जाएंगे।

    सीएम ने चुनावों का लिया फीडबैक

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बीते रोज धर्मशाला दौरे पर थे जबकि सोमवार को वह सुजानपुर गए। यहां पर उन्होंने स्थानीय नेताओं के साथ चर्चा की। चुनावों को लेकर पूरा फीडबैक लिया है। दोनों ही स्थानों पर उन्होंने संभावित दावेदारों से भी चर्चा की थी। मुख्यमंत्री आने वाले दिनों में चार अन्य विस क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे जहां पर उप चुनाव होना है।

    कांग्रेस जल्द करेगी प्रत्याशियों की घोषणा

    प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने कहा कि पार्टी जल्द ही अपने सभी प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को इसकी कोई चिंता नही करनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए रजनीश किमटा ने कहा कि प्रदेश में अंतिम चरण में चुनाव होने है। उन्होंने कहा कि 7 मई से प्रदेश में नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: यूथ कांग्रेस पर कंगना की विवादित तस्वीर मामले में हो सकती है कार्रवाई, भाजपा पहुंची चुनाव आयोग

    उन्होंने कहा इस दौरान कांग्रेस के स्टार प्रचारक प्रदेश के चुनाव प्रचार में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने प्रचार प्रसार का सारा खाका तैयार कर लिया है। उन्होंने कहा कि शिमला व मण्डी संसदीय क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी व विक्रमादित्य सिंह ने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी नेता, मंत्री भी प्रदेश के दौरे पर जाकर सभाओं को संबोधित करेंगे।

    अपनी नजर का चश्मा बदल ले भाजपा

    रजनीश किमटा ने भाजपा नेताओं के उस आरोप पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी जिसमें वह प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपनी नजर का चश्मा बदल लेना चाहिए। भाजपा इस प्रकार के बयान देकर प्रदेश के शांत वातावरण को अशांत करने का असफल प्रयास कर रही है।

    उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह प्रदेश के शांत राजनीतिक माहौल को अशांत करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भाजपा ने प्रदेश सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की है उससे भाजपा का असली चेहरा प्रदेश के लोगों के सामने आ चुका है।

    यह भी पढ़ें: Politics: कांग्रेस में फिर गुटबाजी आई सामने, पहले गंगूराम मुसाफिर धूमधाम से पार्टी में हुए शामिल; फिर कह दिया अभी मामला लंबित

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार को एक षड्यंत्र के तहत गिराने की कोशिश की गई। भाजपा ऑपरेशन लोटस की जननी है पर प्रदेश में इसका यह ऑपरेशन पूरी तरह फेल हो गया। प्रदेश के लोग भाजपा को चारों खाने चित करेंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस चारों लोकसभा व छह विधानसभा उप चुनावों में शानदार जीत हासिल करेगी।