Move to Jagran APP

20 साल बाद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का दावा

ठियोग नगर परिषद में 20 साल बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पदों पर कांग्रेस समर्थित

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 06:25 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 06:25 PM (IST)
20 साल बाद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का दावा
20 साल बाद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का दावा

संवाद सूत्र, ठियोग : ठियोग नगर परिषद में 20 साल बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पदों पर कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने दावेदारी जताई है। वार्ड दो से विजयी पार्षद एवं निवर्तमान उपाध्यक्ष विवेक थापर ने अध्यक्ष व वार्ड एक से निर्विरोध विजयी महिला पार्षद रीना रॉय ने उपाध्यक्ष के पदों पर दावेदारी पेश कर दी है। इन्हें वार्ड-5 से विजयी पार्षद एवं शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अनिल ग्रोवर और वार्ड-6 विजयी पार्षद नीतू दत्ता का समर्थन मिल रहा है।

loksabha election banner

अनिल ग्रोवर ने पत्रकारों से कहा कि ठियोग में भाजपा समर्थित सभी पांच प्रत्याशियों की हार हुई है। महिला सशक्तीकरण की भावना से उपाध्यक्ष का पद रीना रॉय को देने का निर्णय किया गया है। ठियोग नगर परिषद के चुनाव में वर्ष 2000 के बाद विवेक थापर के अध्यक्ष बनने की पूरी संभावना जताई जा रही है। ठियोग नगर परिषद में वर्ष 2000 के बाद तीन बार अध्यक्ष रहे हेमराज वर्मा के अलावा 20 सालों में शांता शर्मा दो बार और शीला वर्मा, भारती सूद और वंदना सूद अध्यक्ष बन चुकी हैं। नगर परिषद के रविवार को हुए चुनावों में भाजपा मंडल ठियोग की ओर से समर्थित पांचों प्रत्याशी चुनाव हार गए। वार्ड दो में तो भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहीं। गुटों में बंटी भाजपा की ही विचारधारा की वर्तमान अध्यक्ष शीला वर्मा वार्ड दो से विजयी रहीं। उन्होंने कांग्रेस की पार्षद कमला को 10 मतों से हराया और भाजपा समर्थित निर्मल तीसरे स्थान पर रहीं। वार्ड तीन में विवेक थापर ने भाजपा समर्थित किशोरी लाल को 113 मतों से हराया। वार्ड चार में भाजपा ने किसी को समर्थन नहीं दिया था और यहां पूर्व उपाध्यक्ष संजय ने भाजपा के मनोनीत पार्षद जुगल को 11 मतों से हराया। वार्ड पांच में भी भाजपा समर्थित विजय को शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अनिल ने हरा दिया। वार्ड 6 में भी भाजपा समर्थित निर्मला कांग्रेस समर्थित नीतू से 8 मतों से हारीं। वार्ड सात से भाजपा के मनोनीत पार्षद दिनेश ने मंडल के समर्थित प्रत्याशी अमित को तीन मतों से हरा दिया।

भाजपा की इस हार के पीछे नगर में भाजपा के ही कई वरिष्ठ व अनुभवी कार्यकत्र्ताओं की उपेक्षा को माना जा रहा है। इन चुनावों में पूर्व विधायक स्वर्गीय राकेश वर्मा के समर्थक भी भाजपा उम्मीदवारों के प्रचार से नदारद रहे वहीं भाजपा का एक अन्य गुट भी उम्मीदवारों के चयन से अलग रहा। ठियोग नगर परिषद में भाजपा विचारधारा के तीन पार्षद चुनकर आए हैं, लेकिन अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के लिए कुल सात में से चार पार्षदों की जरूरत है। वार्ड एक से विजयी पार्षद रीना के कांग्रेस के खेमे में जाने के कारण भाजपा का खेल बिगड़ता दिखाई दे रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.