कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंके सत्ती के पुतले
जागरण संवाददाता शिमला शिमला ग्रामीण और शहरी कांग्रेस कांग्रेस कमेटी के खिलाफ सदर थाने में बिना अनुमति के पूतला फूंकने का मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार को डीसी आफिस के बाहर कांग्रेस ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ धरना दिया। कांग्रेस कमेटी ने धरने की अनुमति तो ली थी। लेकिन पूतला फूंकने के बारे में प्रशासन को बताया ही नहीं था। इसी के चलते पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ओमापति जंबाल ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है। जांच में पता चल पाएगा कि मौके पर कौन कौन थे। पुलिस के पास वीडियो फुटेज है।
जागरण टीम, शिमला : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की ओर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सत्ती की टिप्पणी से खफा कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदेश में कई जगह प्रदर्शन किया। कई जगह सत्ती के पुतले फूंके गए।
राजधानी शिमला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सत्ती का पुतला फूंका। सोलन मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मालरोड पर सत्ती के खिलाफ नारेबाजी की। ऊना में सदर विधायक सतपाल रायजादा के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। कार्यकर्ताओं ने सत्ती का पुतला फूंका। पुलिस ने पुतले में लगी आग बुझाने की कोशिश की तो उनकी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हुई। गांधी चौक हमीरपुर में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सत्ती का पुतला जलाया। बिलासपुर में जिला कांग्रेस सेवादल ने सांकेतिक प्रदर्शन किया। मंडी में सत्ती का पुतला फूंकने के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर मौजूद रहे। कुल्लू व चंबा जिलों में भी सत्ती के पुतले फूंके गए।
------ सत्ती की फोटो पर कालिख पोती
शिमला शहर में भाजपा के पोस्टरों व होर्डिग्स पर लगी सतपाल सत्ती की फोटो पर किसी ने कालिख पोत दी थी। कोई भी ऐसा होर्डिग नहीं था जिस पर सत्ती की फोटो पर कालिख न पोती गई हो। जिला शिमला भाजपा अध्यक्ष संजय सूद ने कहा कि इस संबंध में शिकायत नहीं करवाई है। आलाकमान के आदेश के बाद ही शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।
-------- बिना अनुमति पुतला फूंकने पर कांग्रेस के खिलाफ मामला दर्ज
शिमला ग्रामीण व शहरी कांग्रेस कमेटी के खिलाफ सदर थाने में बिना अनुमति पुतला फूंकने का मामला दर्ज किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर सतपाल सत्ती की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ धरना दिया था। कांग्रेस कमेटी ने धरने की अनुमति ली थी। लेकिन पुतला फूंकने के संबंध में प्रशासन को नहीं बताया था। इस कारण पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है। जांच में पता चलेगा कि मौके पर कौन-कौन लोग थे। पुलिस के पास पुतला फूंकने के दौरान की वीडियो फुटेज है।