Move to Jagran APP

कांग्रेस ने 11 जिलों में नियुक्त किए 36 ब्लॉक अध्यक्ष

65 दिनों के लंबे मंथन के बाद कांग्रेस ने 36 ब्लॉक अध्यक्षों को नियुक्ति दे दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की मंजूरी के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शनिवार को इसकी सूची जारी कर दी है। पहले चरण में 11 जिलों में 36 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। कांग्रेस के कुल 72 ब्लॉक है। पहली सूची में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 09:17 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 09:17 PM (IST)
कांग्रेस ने 11 जिलों में नियुक्त किए 36 ब्लॉक अध्यक्ष
कांग्रेस ने 11 जिलों में नियुक्त किए 36 ब्लॉक अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, शिमला : कांग्रेस ने 65 दिनों के मंथन के बाद 36 ब्लॉक अध्यक्षों को नियुक्ति दे दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की मंजूरी के बाद पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शनिवार को ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। पहले चरण में 11 जिलों में ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। कांग्रेस के 72 ब्लॉक हैं।

loksabha election banner

ब्लॉक अध्यक्षों की पहली सूची में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। पूर्व में जो ब्लॉक अध्यक्ष थे, नई सूची में ज्यादातर उन्हीं को ही जिम्मेदारी सौंपी गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पिछले साल 20 नवंबर को प्रदेशाध्यक्ष को छोड़कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया था। गत वीरवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और नयनादेवी से विधायक रामलाल ठाकुर ने पार्टी प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से अलग-अलग मुलाकात की थी। इसके बाद यह सूची जारी की गई है। कुलदीप राठौर ने कहा कि फरवरी के पहले सप्ताह में ब्लॉक अध्यक्षों की दूसरी सूची जारी कर दी जाएगी। ये बने ब्लॉक अध्यक्ष

चंबा जिला : चुराह ब्लॉक में अश्वनी कुमार ठाकुर, भरमौर भजन सिंह ठाकुर, पांगी ज्ञान सिंह ठाकुर, चंबा करतार सिंह ठाकुर, डलहौजी राजकुमार ठाकुर, भटियात राम सिंह।

कांगड़ा जिला : नगरोटा ब्लॉक में मान सिंह चौधरी, कांगड़ा सुरेश चंद्र वालिया, शाहपुर सुरजीत सिंह राणा, ज्वालामुखी दीपक चौहान, पालमपुर त्रिलोक चंद, नूरपुर सुशील डढवाल।

लाहुल स्पीति जिला : काजा ब्लॉक में छेरिग, केलंग में शमशेर सिंह।

कुल्लू जिला : मनाली में हरिचंद शर्मा

मंडी जिला : द्रंग में बामन देव ठाकुर, बल्ह कुलदीप ठाकुर।

हमीरपुर जिला : सुजानपुर में कैप्टन ज्योति प्रकाश, नादौन में कैप्टन पृथी चंद।

ऊना जिला : चितपुर्णी ब्लॉक में बलवान सिंह, गगरेट सुरेंद्र कंवर, हरोली विनोद कुमार बिट्टू, कुटलैहड़ विवेक शर्मा।

सोलन जिला : अर्की में रूप सिंह ठाकुर, नालागढ़ हुसैन चंद ठाकुर।

सिरमौर जिला : श्रीरेणुकाजी में तपेंद्र चौहान, शिलाई सीताराम शर्मा।

शिमला जिला : कसुम्पटी में रामकृष्ण शांडिल, शिमला ग्रामीण गोपाल शर्मा, रामपुर साहिब सिंह मेहता, रोहड़ू करतार सिंह।

किन्नौर जिला : कल्पा ब्लॉक में प्रीतम नेगी, निचार बीर सिंह नेगी, पूह ब्लॉक में प्रेम कुमार नेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.