Move to Jagran APP

विधायक की शह पर हुआ हमला : भाजपा

भाजपा कसुम्पटी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका पर रविवार को हुए हमले

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 08:09 PM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 08:09 PM (IST)
विधायक की शह पर हुआ हमला : भाजपा
विधायक की शह पर हुआ हमला : भाजपा

जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा कसुम्पटी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका पर रविवार को हुए हमले का मामला तूल पकड़ गया है। भाजपा ने इसको लेकर कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मेहता, सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका और विजय ज्योति सेन ने आरोप लगाया कि विधायक की शह पर यह हमला हुआ है।

loksabha election banner

शिमला में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि आठ साल में कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में भू, नशा, वन और खनन माफिया सक्रिय है। इन लोगों को किसकी शह प्राप्त है, इसके बारे में भाजपा जनता को जागरूक करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को आए दिन डराने धमकाने का काम किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत शासन व प्रशासन को कई बार की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की लागत से विकासात्मक कार्य किए जा रहे हैं। यह कांग्रेस की बौखलाहट का नतीजा है जिसके चलते यह हमला करवाया गया है।

--------

आरोपित को घटना के दिन पहली बार देखा : जितेंद्र

भाजपा कसुम्पटी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका ने कहा कि जिस व्यक्ति ने उन पर गोली चलाने का प्रयास किया वह उसे जानते तक नहीं। घटना के दिन पहली बार उन्होंने आरोपित को देखा। उन्होंने अपना बयान पुलिस में दर्ज करवा दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मेहता ने कहा कि कसुम्पटी क्षेत्र में माफिया के बारे में सारे सुबूत पुलिस को सौंपे जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.