Move to Jagran APP

अगले चुनाव में अहम होगी सोशल मीडिया की भूमिका : रजनी पाटिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया की बैठक रविवार को वीडियो का

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 07:32 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 06:18 AM (IST)
अगले चुनाव में अहम होगी सोशल मीडिया की भूमिका : रजनी पाटिल
अगले चुनाव में अहम होगी सोशल मीडिया की भूमिका : रजनी पाटिल

जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया की बैठक रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। इसमें अध्यक्ष अभिषेक राणा और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल भी जुड़ीं। रजनी पाटिल ने कहा 2022 के विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया की अहम भूमिका रहेगी।

loksabha election banner

इस दौरान सोशल मीडिया टीम के कार्यो की समीक्षा की गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि अब जिला व ब्लॉक स्तर की सोशल मीडिया के पदाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से बैठक की जाएगी। कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस सोशल मीडिया का देशभर में अहम रोल रहा है। बैठक में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सरल पटेल व सह प्रभारी लव दत्ता ने भी भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.