कांग्रेस सेवादल में प्रभारी, सहप्रभारी तैनात
कांग्रेस सेवा दल को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की नई संरचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने प्रदेश पदाधिकारियों को संभाग तथा जिला स्तर पर प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश उपाध्यक्षों को संभाग संसदीय क्षेत्र और
राज्य ब्यूरो, शिमला : कांग्रेस सेवादल को मजबूत करने के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने संभाग तथा जिला स्तर पर प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। प्रदेश उपाध्यक्षों को संभाग संसदीय क्षेत्र और प्रदेश सचिव एवं संयुक्त सचिवों को जिला प्रभारी व सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। महसचिवों को संगठन में नई संरचना के अनुसार विभागों को कार्यभार सौंपा गया है।
नए आदेश के तहत प्रदेश महासचिवों में कर्नल हरि सरन को राष्ट्रीय निर्माण, मनोहर लाल कौंडल को राष्ट्र सेवा, विजय डोगरा को नेतृत्व निर्माण, प्रशिक्षण, विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। प्रदेश महासचिव कंवर प्रताप सिंह संगठन निर्माण का कार्य देखेंगे जबकि गोपाल शर्मा प्रकाशन एवं प्रसार तथा बलदेव सिंह ठाकुर बिट्टू प्रशासन विभाग संभालेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील ठाकुर को मंडी तथा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है जबकि उपाध्यक्ष संत राम धीमान शिमला तथा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का कार्यभार देखेगे। जिला के नए 17 प्रभारी व 17 ही सहप्रभारी लगाए गए हैं।
----------------
सेवादल में नई तैनातियां जिला,प्रभारी,सह प्रभारी
शिमला शहरी,सत्या ठाकुर,भोपाल शर्मा
शिमला ग्रामीण,भूमि देव शर्मा,आशा गुप्ता
सोलन,प्रताप ठाकुर,सुरेश शर्मा
सिरमौर,सरदार भूपेंद्र सिंह सिद्धू,राजेंद्र शर्मा
ऊना,आत्मा राम,संजय परमार
चंबा,आचार्य हरबंस लाल,अब्दुल गनी खां
नुरपुर कांगड़ा,हरि मोहन शर्मा,पंजाब सिंह
देहरा कांगड़ा,राजीव चोपड़ा,वासु सोनी
कांगड़ा,उत्तम डोगरा,विजय सरस्वती
पालमपुर,रविंद्र पाल ठाकुर,गुरदास सुमन
हमीरपुर,प्रकाश चंद महाजन,संजीव जसवाल
बिलासपुर,डॉ. विजय कपिल,के.दलीप कटोच
सुंदरनगर,संतोष डोगरा,सुरेंद्र वर्मा
मंडी,थरवन पालसरा,अनुराग प्रार्थी
कुल्लू,सुरेंद्र ठाकुर,अजय शर्मा
लाहुल स्पीति ,दीनू राही,विक्रम चैधरी
किन्नौर,सत्या वर्मा,राकेश नेगी