Move to Jagran APP

सुषमा स्वराज के निधन से हिमाचल भी गमगीन

राज्यपाल कलराज मिश्र तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के असामायिक निधन पर अपना गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आज भाजपा मुख्यालय नई दिल्ली में जाकर सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सुषमा स्वराज का गत मंगलवार रात्रि को निधन हुआ। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुषमा स्वराज एक कुशल नेत्री असाधारण सांसद प्रखर वक्ता कुशल प्रशासक संवेदनशील व्यक्तित्व की महिला थीं। उन्होंने लंबे समय तक देश की सेवा की और अपने कार्यों से सभी को प्रभावित किया। उनके आकस्मिक निधन से राष्ट्र को अपूर्णीय क्षति हुई है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Aug 2019 08:33 PM (IST)Updated: Wed, 07 Aug 2019 08:33 PM (IST)
सुषमा स्वराज के निधन से हिमाचल भी गमगीन
सुषमा स्वराज के निधन से हिमाचल भी गमगीन

राज्य ब्यूरो, शिमला : पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज के निधन से हिमाचल भी गमगीन है। राज्यपाल कलराज मिश्र तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने बुधवार को भाजपा मुख्यालय नई दिल्ली में जाकर सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

loksabha election banner

राज्यपाल ने कहा कि सुषमा स्वराज कुशल नेत्री, असाधारण सांसद, प्रखर वक्ता, कुशल प्रशासक व संवेदनशील व्यक्तित्व की महिला थीं। सुषमा स्वराज ने लंबे समय तक देश की सेवा कर अपने कार्यों से सभी को प्रभावित किया। उनके आकस्मिक निधन से राष्ट्र को अपूर्णीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सुषमा स्वराज के निधन के साथ ही भारतीय राजनीति का एक बेहतरीन अध्याय समाप्त हो गया। सुषमा स्वराज का निधन न केवल पार्टी के लिए बड़ी क्षति बल्कि देश के लिए भी अपूर्णीय क्षति है। पूर्व विदेश मंत्री ऐसे व्यक्तित्व की धनी थीं जिनका सभी पार्टी के नेता सम्मान करते थे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए जब भी उन्हें मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ी तो उन्हें सुषमा का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कलराज मिश्र व जयराम ठाकुर बुधवार को हेलीकॉप्टर से दिल्ली गए थे जो शाम को शिमला लौट आए।

वहीं, हिमाचल मंत्रिमंडल के सदस्य महेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, सरवीण चौधरी, डॉ. राम लाल मार्कंडेय, विपिन परमार, वीरेंद्र कंवर, बिक्रम ठाकुर, गोविद ठाकुर व डॉ. राजीव सैजल ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सांसद रामस्वरूप शर्मा, किश्न कपूर व सुरेश कश्यप ने भी सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त कर दिवगंत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है। वीरभद्र बेाले, देश ने खो दिया कुशल प्रशासक

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज नेकदिल थीं। उनके निधान से देश ने एक कुशल प्रशासक व राजनेता खो दिया है जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह व विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.