जयराम ने राम जेठमलानी के निधन पर शोक जताया
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व केन्द्रीय कानून मंत्री तथा देश के प्रतिष्ठित अधिवक्ता राम जेठमलानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राम जेठमलानी आपराधिक मामलों के एक अनुभवी अधिवक्ता थे।
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 07:50 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 07:50 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री एवं प्रतिष्ठित अधिवक्ता राम जेठमलानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राम जेठमलानी आपराधिक मामलों के अनुभवी अधिवक्ता थे। उन्होंने उच्चतम एवं अन्य न्यायालयों में अनेक चर्चित मामलों की पैरवी की। वह कई बार राज्यसभा के सांसद भी रहे और संसद में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना कर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें