Move to Jagran APP

समय पर पूरी की जाएं स्मार्ट सिटी परियोजनाएं

राज्यपाल ने शिमला-धर्मशाला स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को समयबद्ध आधार पर कार्यान्वित करने की आवश्यकता पर बल दिया। बुधवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में शिमला और धर्मशाला स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। उनसे स्मार्ट सिटी के विकासात्मक कार्यों के सम्बध में जानकारी ली।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 09:18 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 09:18 PM (IST)
समय पर पूरी की जाएं
स्मार्ट सिटी परियोजनाएं
समय पर पूरी की जाएं स्मार्ट सिटी परियोजनाएं

जागरण संवाददाता, शिमला : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शिमला व धर्मशाला स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को समयबद्ध आधार पर पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने बुधवार को राजभवन में शिमला व धर्मशाला स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्मार्ट सिटी के विकास कार्यो के संबंध में जानकारी ली।

loksabha election banner

शहरी विकास सचिव सी पालरासू, नगर निगम शिमला के आयुक्त पंकज राय और धर्मशाला स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर ने राज्यपाल को स्मार्ट सिटी परियोजनाओं से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। राज्यपाल ने शिमला शहर के जल प्रबंधन और सीवरेज प्रबंधन को बेहतर करने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दो लाख की आबादी वाले इस शहर के लोगों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए व्यापक योजना बनाने की आवश्यकता है। शिमला शहर में सुरंग निर्माण की योजना को प्राथमिकता दी जाए ताकि सड़कों पर यातायात दबाव को कम किया जा सके। उन्होंने स्मार्ट कक्षाओं और पर्यटन स्थलों के विकास पर भी बल दिया।

पंकज राय ने राज्यपाल को शिमला स्मार्ट सिटी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्हें महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों में स्थापित किए जाने वाले ई-शौचालय, प्रस्तावित संजौली-आइजीएमसी अस्पताल तक छत वाले फुटपाथ, ईको पर्यटन विकास, आधुनिक एंबुलेंस व शव वाहन की खरीद के संबंध में जानकारी दी। वहीं, प्रदीप ठाकुर ने धर्मशाला स्मार्ट सिटी को लेकर प्रस्तुति दी। उन्होंने 2109.69 करोड़ की लागत वाली योजना के अंतर्गत आने वाली 32 मुख्य परियोजनाओं और 74 उपपरियोजनाओं की जानकारी दी। इस परियोजना के अंतर्गत स्मार्ट कक्षाएं, भूमिगत कूड़ादान, सोलर रूफटॉप, पेयजल के लिए अत्याधुनिक जल उपचार, पार्किंग आदि शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.