Move to Jagran APP

भाजपा के दिग्गजों की जंग में फंसा आम कार्यकत्र्ता

जागरण संवाददाता शिमला भाजपा के संगठनात्मक जिलों के दो नेताओं के बीच में चली जंग में आम

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 08:22 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 08:22 PM (IST)
भाजपा के दिग्गजों की जंग में फंसा आम कार्यकत्र्ता
भाजपा के दिग्गजों की जंग में फंसा आम कार्यकत्र्ता

जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा के संगठनात्मक जिलों के दो नेताओं के बीच में चली जंग में आम कार्यकत्र्ता फंसता नजर आ रहा है। शिमला शहर से लेकर पूरे जिले में कार्यकत्र्ता परेशान हैं कि किस नेता के साथ चलें। शिमला में कोरोना संकट के दौरान भी दिग्गजों की जंग शहर में दिखी थी। उस समय भी शहर में ही भाजपा के दो स्थानों पर कार्यक्रम होते रहे हैं। अब फिर से यह स्थिति पैदा होती दिख रही है।

prime article banner

पहले शिमला शहर के भाजपा नेताओं की ओर से यह मामला संगठन के समक्ष लाया गया था। अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पास मामला पहुंचा है। पहली अक्टूबर को फिर से संगठन के पास ये मामला पहुंच सकता है। भाजपा आने वाले समय में दोनों नेताओं के बीच में वार्ता करवाने के लिए शीघ्र ही बैठक कर सकती है।

राजधानी से लेकर अपर शिमला में पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठन की ओर से लगातार कार्यक्रम किए जा रहे हैं। मंडल से लेकर बूथ स्तर पर नेताओं की पूरी सूची पहली बार मोबाइल नंबरों के साथ तैयार की है। इसमें पार्टी ने तर्क दिया था कि किसी भी सूरत में कोई ऐसा नंबर न दें, जिस पर बाद में संपर्क न हो सके। इसलिए जिलाभर में भाजपा के कार्यकत्र्ताओं से लेकर नेताओं को एकजुट करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। राज्य में इससे पहले कांगड़ा के भाजपा के नेताओं के बीच में आपसी जंग चल रही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.