प्रश्नोत्तरी में सुकरात व ग्लेजर सदन अव्वल
बुशहर बीएड संस्थान नोगली (कलना) में विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया।
संवाद सूत्र, नोगली : बुशहर बीएड संस्थान नोगली (कलना) में विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता संस्थान की कार्यवाहक प्राचार्य वर्षा ठाकुर ने की। इस दौरान प्रशिक्षुओं के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें सुकरात व ग्लेजर सदन संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। डीएस कोठारी और गाधी सदन द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा डस्टबिन मेकिंग में प्रथम स्थान सुकरात सदन और गाधी व रॉबर्ट ग्लेजर सदन ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्थान की प्राचार्य ने प्रशिक्षुओं को मानव अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष डीडी मेहता, सचिव पवन आनंद , कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता, निदेशक राजीव शर्मा, कार्यालय अधीक्षक जेपी मेहता व संस्थान के सभी अध्यापक वर्ग मौजूद थे।