Move to Jagran APP

Weather Update Himachal: हिमाचल में शीतलहर तेज, आज व कल बर्फबारी के आसार

Weather Update Himachal हिमाचल में सर्दी का प्रकोप कायम है मौसम विभाग ने दो व तीन जनवरी को बर्फबारी और बारिश की संभावना जतायी है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Thu, 02 Jan 2020 09:40 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jan 2020 09:40 AM (IST)
Weather Update Himachal: हिमाचल में शीतलहर तेज, आज व कल बर्फबारी के आसार
Weather Update Himachal: हिमाचल में शीतलहर तेज, आज व कल बर्फबारी के आसार

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड है। मौसम विभाग के अनुसार दो व तीन जनवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। इन दो दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है। प्रदेश में चार व पांच जनवरी को मौसम साफ रहने के आसार हैं।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार छह व सात जनवरी को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान बर्फबारी व बारिश के लिए उपयुक्त बना हुआ है। इस समय पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और अफगानिस्तान पर बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप हिमाचल में सर्दी का प्रकोप है। प्रदेश में शीतलहर तेज हो गई है। प्रदेश के पर्यटन स्थलों में पर्यटक उमड़े हैं लेकिन स्थानीय लोगों के लिए सर्दी आफत बनी हुई है। पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद शिमला शहर के अधिकांश स्थानों में बर्फ है। पर्यटन स्थल कुफरी, नारकंडा व अन्य पर्यटन स्थलों में भी पर्यटक बर्फ में मस्ती कर रहे हैं। यदि अब बर्फबारी हुई तो यह स्थानीय किसानों व बागवानों को खेती के लिए वरदान साबित होगी।

 

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण तापमान में सुधार होने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि छह व सात जनवरी को मौसम के तीखे तेवरों का सामना करने के लिए तैयार रहें। इन दो दिनों के दौरान भारी बर्फबारी और निचले व मध्यम क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।

कहां कितना रहा तापमान

स्थान        न्यूनतम      अधिकतम

केलंग         -10.0           2.4

कल्पा         -4.1            6.8

कुफरी        -2.3            5.1

मनाली       -2.6            9.4

सोलन        -1.0          16.4

डलहौजी       0.1           4.0

सुंदरनगर     0.2          17.7

ऊना           1.0           14.2

शिमला       1.4           12.4

धर्मशाला     2.2           10.2

कांगड़ा       2.8           18.3

हमीरपुर     2.8           17.8

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

 2020 में स्मार्ट दिखने लगेगा शिमला, 28 प्लान तैयार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.