रोहतांग में बर्फबारी, प्रदेश में बढ़ी ठंड
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है।
शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। सोमवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहे। समूचे प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप होने से ठंड बढ़ गई है। जनजातीय व अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान शून्य में पहुंच गया है। रोहतांग दर्रे में सोमवार दोपहर बाद बर्फबारी हुई। दोपहर बाद से कोकसर व गुलाबा से आगे वाहनों को रोहतांग का रुख नहीं करने दिया गया। बर्फबारी होने के कारण प्रशासन ने रोहतांग दर्रे से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है।
बारालाचा दर्रे सहित जिंगजिंगबार, दारचा की पहाड़ियों, मयाड़ घाटी, घेपन पीक, दारचा की पहाड़ियों, शिला पीक, छोटा ¨शगरी ग्लेशियर व नील कंठ जोत सहित समस्त चोटियों पर बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रे सहित राहनीनाला, मढ़ी, धुंधी जोत, पतालसू जोत, इंद्र किला व लद्दाखी पीक में बर्फ की चादर बिछ गई है। चंबा में जिला प्रशासन ने बर्फबारी व बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों से एहतियात बरतने, बर्फबारी संभावित क्षेत्रों में न जाने व सजग रहने की अपील की गई है। वहीं, चंबा, लाहुल स्पीति, केलंग, मनाली व कल्पा में न्यूनतम तापमान माइनस में है।
प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी सुबह व शाम कोहरा पड़ने के कारण अधिक ठंड हो गई है। सोमवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
आज से बारिश व बर्फबारी के आसार मौसम विभाग ने 11 से 13 दिसंबर तक प्रदेश के मध्यम व निचले क्षेत्रों में कई जगह बारिश और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इससे सूखी ठंड से निजात मिल सकेगी। कहां कितना रहा तापमान स्थान,न्यूनतम,अधिकतम शिमला, 3.9,13.9 सुंदरनगर,2.5,20.2 भुंतर, 1.9,19.8 कल्पा,-2.0,12.0 धर्मशाला, 6.8,15.8 ऊना,5.7,23.4 नाहन, 5.8,18.2 केलंग,-4.7,5.9 सोलन,1.7,19.3 चंबा,5.7,19.1 मंडी, 4.2,19.1 मनाली,-0.6,12.4 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)