Move to Jagran APP

मौसम के तेवर बदले, बढ़ने लगी ठंड

प्रदेश में मौसम का मिजाज अब ठंडा होने लगा है। वीरवार को प्रदेश का लाहुल स्पीती सबसे ठंडा रहा। यहां का न्युनतम तापमान 3.3डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की मानें तो अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 07:42 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 07:42 PM (IST)
मौसम के तेवर बदले, बढ़ने लगी ठंड
मौसम के तेवर बदले, बढ़ने लगी ठंड

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल में मौसम अब ठंडा होने लगा है। वीरवार को प्रदेश में लाहुल स्पीति सबसे ठंडा रहा। लाहुल स्पीति के जिला मुख्यालय केलंग में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में अधिकतम तापमान ऊना में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक कमी आई है।

loksabha election banner

मौसम के तेवर बदलने से प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगी है। मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह व शाम ठंड का असर दिखाई देने लगा है। प्रदेश में हवा का रुख बदलने के बाद ही मानसून विदा होगा। मौसम विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर से प्रदेश में आने वाली हवा का रुख बदलेगा। इस दौरान उत्तर पश्चिम से हवा चलेगी। इसके बाद प्रदेश से मानसून विदा हो जाएगा। इस साल प्रदेश में मानसून देर से आया था। यही कारण है कि अब मानसून एक सप्ताह देर से लौटेगा। सामान्य तौर पर मानसून प्रदेश से सितंबर के अंतिम सप्ताह में चला जाता है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक मनीश राय ने बताया कि सात अक्टूबर तक प्रदेश में कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं। मानूसन के विदा होते ही मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में प्रदेश में मौसम ठंडा होना शुरू हो जाएगा। कहां कितना रहा तापमान

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,11.8,22

सुंदरनगर,15.2,28.4

कल्पा,6.3,17.5

केलंग,3.3,14.8

ऊना,19.4,32,

नाहन,16.3,27.1

सोलन,14.5,26.5

कांगड़ा,16.5,29.4

बिलासपुर,19,30

हमीरपुर,19.2,29.5

चंबा,14.9,27.1

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.