निवेशकों को लुभाने आज यूएई जाएंगे मुख्यमंत्री जयराम
जयराम ठाकुर शनिवार को युएई के लिए रवाना होंगे। वह शिमला से शनिवार सुबह करीब सवा दस बजे के करीब दिल्ली के लिए जाएंगे और वहां से युएई की फ्लाइट लेंगे। इस दौरान उनके साथ अधिकारियों को दल भी साथ जाएगा। यूएई में 24 से 25 तक रोड शो होंगे
राज्य ब्यूरो, शिमला : धर्मशाला में नवंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए रवाना होंगे। वह शिमला से सुबह करीब सवा दस बजे दिल्ली के लिए जाएंगे और वहां से यूएई की फ्लाइट लेंगे। उनके साथ अधिकारियों को दल भी जाएगा। यूएई में 24 से 25 जून तक रोड शो होंगे, जिसमें वहां की कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर प्रदेश में निवेश करने का न्यौता देंगे। मुख्यमंत्री अपने दल सहित 26 जून का यूएई से वापस मुंबई पहुंचेंगे। वहां 27 और 28 जून को रोड शो होंगे। इसके बाद 29 जून को हिमाचल पहुंचेगे। जर्मनी और नीदरलैंड्स के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के साथ गई अधिकारियों की टीम ही यूएई भी जाएगी। इस टीम में अब अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह शामिल किए गए हैं। मंत्री विक्रम ठाकुर, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी व उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार, उद्योग विभाग के विशेष सचिव आबिद हुसैन, उद्योग विभाग के निदेशक हंसराज शर्मा, अतिरिक्त निदेशक प्रशासनिक नरेश शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह यूएई जाएंगे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप